मई,6,2024
spot_img

राजद को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष पद से रघुवंश प्रसाद सिंह का इस्तीफा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। राजद के उपाध्यक्ष पद से रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। जगदानंद सिंह को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही रघुवंश बाबू  नाराज चल रहे हैं। वे अभी बीमार हैं।

इससे पहले आज ही राजद को जदयू ने जबरदस्त झटका दिया है। राजद के पांच विधान पार्षद जदयू में शामिल हो गए और विधान परिषद के सभापति ने सदन में पांचोंं को अलग गुट की मान्यता भी दे दी है।

विधान परिषद के लिए नौ सदस्यों का चुनाव होना है । विधायकों के संख्या बल के हिसाब से परिषद के इस चुनाव में तीन सीटों पर राजद की जीत पक्की मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

अगर राजद के ये तीन उम्मीदवार जीत जाते हैं तब भी उसके पांच पार्षदों के पार्टी छोड़ देने से विधान परिषद में राजद सदस्यों की संख्या पहले से दो और कम हो जाएगी।यह राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें