मई,5,2024
spot_img

CMनीतीश कैबिनेट के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह, उनकी पत्नी को कोरोना

spot_img
spot_img
spot_img

गनीमत थी कि विनोद सिंह शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं हुए थे शामिल, पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण विभाग के कई अधिकारी हो सकते हैं क्वारेंटाइन  

पटना, देशज न्यूज। नीतीश कैबिनेट में पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह व उनकी पत्नी को कोरोना हो गया है। मंत्री के कोरोना  संक्रमित पाए जाने के बाद अब सचिवालय में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

पिछले दिनों विभागीय बैठक में भी मंत्री विनोद सिंह शामिल हुए थे। सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय में विनोद सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी और सरकारी कामकाज निपटाया था। जांच रिपोर्ट में विनोद कुमार सिंह के साथ उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं।

विनोद कुमार सिंह पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के मंत्री हैं, लिहाजा अब उनके विभाग के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों  को क्वारेंटाइन करने  और उनका मेडिकल चेकअप कराने   की नौबत आ गई है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

विनोद कुमार सिंह का विभाग मुख्य सचिवालय में है। सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि मुख्यमंत्री के कक्ष के ठीक नीचे वाले इलाके में मंत्री  का विभाग है। मंत्री विनोद कुमार सिंह के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सरकारी महकमे में खलबली मची हुई है।

तमाम मंत्री अब याद कर रहे हैं कि आखिरी बार वह अपने कैबिनेट सहयोगी विनोद कुमार सिंह के संपर्क में कब आए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में मंत्री विनोद कुमार सिंह शामिल नहीं हुए थे। अगर मंत्री विनोद कुमार सिंह कैबिनेट की बैठक में शामिल होते तो मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया होता।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

गत शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सरकार के अन्य मंत्री शामिल हुए थे। कैबिनेट की बैठक में तकरीबन डेढ़ घंटे तक 26 एजेंटों पर चर्चा हुई थी और फिर उस पर सरकार ने अपनी मुहर लगाई थी। लेकिन इस बैठक के दौरान मंत्री विनोद कुमार सिंह मौजूद नहीं थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

विनोद कुमार सिंह की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी इसलिए वह कटिहार से पटना नहीं आ सके थे।  बिहार सरकार का कोई मंत्री पहली बार कोरोना संक्रमित पाया गया है। विनोद कुमार सिंह ने कोरोना पॉजिटिव होने की खुद पुष्टि की है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कटिहार स्थित विनायक होटल में आइसोलेट कर दिया  है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें