पटना, देशज न्यूज। बिहार में बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारियों का ट्रांसफर Officers transfer in Bihar किया गया है। रविवार को कृषि विभाग में कृषि सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
वहीं सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जबकि शनिवार को सैकड़ों अंचलाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था।
इस संबंध में एससी-एसटी कल्याण विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए एससी-एसटी कल्याण विभाग ने 40 कल्याण विभाग सेवा संवर्ग के पदाधिकारियों का ट्रांसफर Officers transfer in Bihar कर दिया है। इनमें से उपनिदेशक,जिला कल्याण पदाधिकारी शामिल हैं।