मई,3,2024
spot_img

सिमरी के कंसी गांव में बांध किनारे खेल रहे बच्चे की डूबने से मौत, सिंहवाड़ा में कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी नरकटीया निवासी शेख मो. शाबीर के सात वर्षीय पुत्र मो. नाज की मौत डूबने से शुक्रवार की सुबह हो गई। शव गांव के पश्चिमी नार बांध के समीप से बरामद किया गया है। यह खबर फैलते ही पूरे गांव के लोग बांध पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, नाज बांध के नजदीक ही खेल रहा था। खेलने के दौरान गहरे पानी में डूब गया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।सिमरी के कंसी गांव में बांध किनारे खेल रहे बच्चे की डूबने से मौत, सिंहवाड़ा में कोहराम घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा है। माता- पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रभारी थाना अध्यक्ष जागेशवर यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें