मई,2,2024
spot_img

मधुबनी के रहिका में अकेली लड़की की दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या, लोगों में उबाल

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फिर एक लड़की को अकेले पाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म  कर हत्या कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

मिली सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के बलाट गांव मे एक लडकी के साथ एक जुलाई की रात करीब 12 बजे उसके घर प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। छात्रा की मां नोत पुरने अपने संबधी के यहां गई थी। जब वह अपने घर लौटी तो मां को सारी घटना सुनाई।

घटना की खबर पर युवक के परिजनों के घर लड़की की मां सारा वृतांत सुनाई। जबरन युवक उसके घर जा जहर पिला दिया जिससे छात्रा की मौत भी हो गई। इस संबंध मे छात्रा के परिजन की और से लिखित आवेदन दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

रहिका थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया, घटना की सूचना पुलिस को परिजनों से मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बहरहाल पुलिस घटना को ले अनुसंधान के साथ गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पुलिस रेप की घटना व हत्या दोनो को अलग अलग एंगिल से जांच की बात कह रही है।

पुलिस का कहना है कि रेप की घटना एक जुलाई की रात की बताई जा रही है। हत्या 3 जुलाई को। रेप की लगातार बढ़ती घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तनाव मे है। इस तरह की अपराध की बढ़ती घटना से नाराज भी है। बहरहाल पुलिस अनुसंधान तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

जानकारी के अनुसार, रहिका थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना बढ़ गई है। पिछले दिनों रहिका के सप्ता गांव में भी एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं रहिका थाना क्षेत्र के इजरा गांव से एक लड़की का अगवा कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद भी परिजन को सूचना रहिका थाना पुलिस की ओर से ससमय पर नही दी गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

सूत्रों की माने तो रहिका थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना में पुलिस की ओर से घटना को अंजाम देने वालों की मदद की जाती है। जिस तरह से इजरा मामले में पुलिस अपना सहयोग दिया था। पुलिस के ऐसे कार्यशैली से लोगों को विश्वास पुलिस से उठ रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें