अप्रैल,29,2024
spot_img

विप सभापति अवधेश नारायण व परिवार-स्टाफ के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, जानिए सीएम कनेक्शन

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। कोरोना संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है।

सभापति अवधेश नारायण सिंह के आप्त सचिव ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, सभापति के आप्त सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, परिवार और स्टाफ के नौ लोग संक्रमित हैं। अवधेश नाराय़ण सिंह एम्स जा रहे हैं।

सभापति के परिवार के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, अवधेश नारायण सिंह में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। इसके बाद उनका टेस्ट किया गया। टेस्ट में अवधेश नारायण सिंह के साथ साथ उनके परिवार व स्टाफ के 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आप्त सचिव ने बताया कि अवधेश नारायण सिंह की स्थिति फिलहाल ठीक लग रही है, लेकिन इलाज के लिए उन्हें पटना एम्स ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | Railway Quarter में रेलकर्मी का मर्डर, लाश मिली नमक के बोरे में पैक, हौज में पड़ी लाश...शौक, शादी के किस्से हजार?

वहीं, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से राजनेताओं के बीच हड़कंप मच गया है। विधान परिषद के सभापति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इसकी चपेटे में कई राजनेता आ सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक जुलाई को अवधेश नारायण सिंह के साथ मंच साझा किया था।

मुख्यमंत्री के ठीक बगल में विधान परिषद सभापति मौजूद थे। वहीं अवधेश नारायण सिंह के बगल में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें