मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। सदर अस्पताल के दो चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही अस्पताल की ओपीडी सेवा को अगले 48 घंटे यानी मंंगलवार तक बंद कर दिया गया है। इमरजेंसी व प्रसव सेवा जारी रहेगी।
जिले में फिर कोरोना के 46 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक डॉक्टर भी हैं। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 503 हो गई है। वहीं संक्रमित डॉक्टरों की संख्या बढ़कर अब 32 हो गई है।
स्वस्थ्य हुए मरीजों की संख्या 286 है। कोरोना संदिग्धों के 523 सैंपल की जांच में 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने इसकी पुष्टि की है।