spot_img

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत

spot_img
- Advertisement -

NEET छात्रा: भागलपुर के खंजरपुर में नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के कुछ घंटे बाद NEET छात्रा सृष्टि सिंह उर्फ लाडो की फंदे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

NEET छात्रा की संदिग्ध मौत

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर में एक नए हॉस्टल में शिफ्ट होने के महज़ तीन घंटे के भीतर नीट की तैयारी कर रही छात्रा सृष्टि सिंह उर्फ लाडो की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। मूल रूप से अररिया की रहने वाली सृष्टि हाल ही में इस नए हॉस्टल में शिफ्ट हुई थी। शिफ्टिंग के दौरान उसके माता-पिता भी मौजूद थे, लेकिन बाद में वे वापस लौट गए। घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना अध्यक्ष बिट्टू कमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल संचालक की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

घटनास्थल से मिले व्हाट्सएप चैट की जांच जारी

पुलिस को जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल से कुछ व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुए हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना तब सामने आई जब बगल के कमरे में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने सृष्टि का दरवाजा नहीं खोला और शोर मचाया। जिसके बाद मामले की जानकारी हुई और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो सृष्टि का शव फंदे से लटका मिला। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: भागलपुर के DM डॉ. नवल किशोर चौधरी को मिला 'Agricultural Excellence' सम्मान, जानिए क्यों बने किसानों के मसीहा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। छात्रा की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई जा रही है। यह घटना हॉस्टल सुरक्षा और छात्रों की मानसिक स्थिति पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: इस सादगी पर कौन ना मर जाए ए – खुदा…CM आवास छोड़ इस घर में लौटे नीतीश, सामान देख सब हैरान! ठेला...

नीतीश कुमार न्यू रेजिडेंस: बिहार की सियासत के दिग्गज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास...

Bihar Politics:15 अप्रैल Bihar CM…सम्राट चौधरी का ‘सॉफ्ट इमेज’ प्लान, क्या हैं सियासी मायने? धार्मिक यात्राओं के बाद सत्यनारायण व्रत कथा!

बिहार CM धार्मिक यात्राएं: शपथ लेने के कुछ ही दिनों के भीतर मुख्यमंत्री सम्राट...