spot_img

Madhubani News: पति बना हैवान! 2 बच्चों की मां की हत्या कर पूरा परिवार फरार? पिता ने खोले ससुराल के काले राज

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News: बाबूबरही की धरती एक बार फिर रिश्ते की स्याही से लाल हो गई, जहां सात फेरों का बंधन सात जन्मों का नहीं, बल्कि चंद सालों में ही मौत का फंदा बन गया। जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के दिघिया टोल गांव में मंगलवार को एक विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई।

- Advertisement -

Madhubani News: आखिर क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान खोईर गांव के दशरथ यादव की पुत्री बबीता देवी (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जिनकी शादी दिघिया टोल के देवनाथ यादव से हुई थी। वह दो मासूम बच्चों की मां थीं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल कुमार और अपर थाना प्रभारी संतोष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर के अंदर चटाई पर पड़े शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisement -

हैरानी की बात यह है कि मृतका के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह मामला और भी उलझ गया है। घटना के बाद से ही मृतका का पति, सास समेत ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिससे हत्या का शक और गहरा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी पहुंचा शहीद अफसर कृष्ण भूषण का शव, पढ़िए राजकीय सम्मान, शोक और परिजनों की सीबीआई जांच की मांग

पिता ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

वहीं, मृतका के पिता दशरथ यादव ने ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत अपनी बेटी की हत्या करने का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने बिलखते हुए बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। करीब सात-आठ साल पहले बबीता की शादी हुई थी, लेकिन उसका पति शराब का आदी था, जिसके कारण घर में आए दिन कलह और मारपीट होती रहती थी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह एक संदिग्ध मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस फरार ससुराल वालों की तलाश में भी जुट गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से हर कोई स्तब्ध है और न्याय की गुहार लगा रहा है। गांव वालों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में संदिग्ध मौत: हस्तरेखा देखने वाले युवक की कमरे में मिली लाश, पीट पीट का हत्या तो नहीं? दोस्ती पर शक!

बैरगनिया संदिग्ध मौत: बिहार के बैरगनिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, सनसनी, मौत की वजह पर गहराया सस्पेंस!

दरभंगा नाला: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई...

Bhagalpur News: बांका शादी से पहले ‘लापता दूल्हा’, मंडप पूजन के बाद गायब; परिवार में मचा कोहराम

लापता दूल्हा: भागलपुर के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

नेपाल रिंग रोड: नेपाल को लेकर चीन का दिल एक बार फिर बड़ा हुआ...