
Bihar Weather: मौसम का मिजाज एक बार फिर अंगड़ाई ले रहा है और आसमान में काले बादलों का जमावड़ा किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच रहा है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।
Bihar Weather Alert: गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के आधार पर जारी हुए ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 मार्च से लेकर 04 अप्रैल तक बिहार के आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। विशेष रूप से 30 और 31 मार्च के दौरान राज्य के एक या दो स्थानों पर गरज, चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 19-20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 60 से 80 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर 25-30 प्रतिशत हो जाएगी। पूर्वानुमान की अवधि में 16-20 किमी/घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/
किसानों के लिए विशेष कृषि सलाह
मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एक विशेष परामर्श जारी किया है। आगामी दिनों में हल्की वर्षा की संभावना को देखते हुए किसानों को सभी कृषि कार्य सावधानीपूर्वक करने की सलाह दी गई है। जिन किसानों की फसलें कट चुकी हैं, उन्हें वर्षा से बचाने के लिए तत्काल सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करने को कहा गया है।
इसके अतिरिक्त, खड़ी फसलों में सिंचाई का कार्य मौसम की स्थिति को देखकर ही करने की हिदायत दी गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस अवधि में फसलों पर किसी भी प्रकार के कीटनाशक दवाओं का छिड़काव स्थगित रखने की सलाह है, क्योंकि बारिश के कारण दवा धुल सकती है। वैज्ञानिकों ने गरमा सब्जियों की बुआई भी फिलहाल रोकने और वर्षा होने के बाद ही यह कार्य शुरू करने को कहा है, ताकि बीज को नुकसान न हो।




