spot_img

LPG Cylinder विवाद: कैमूर में पुलिस ने काटा गैस एजेंसी की गाड़ियों का चालान, मचा भारी बवाल

spot_img
- Advertisement -

LPG Cylinder विवाद: बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगा है कि उन्होंने बिना कनेक्शन के LPG Cylinder मांगा और जब एजेंसी कर्मचारियों ने इनकार किया तो उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया। इस घटना के बाद चांदनी चौक पर जमकर बवाल हुआ और सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

LPG Cylinder विवाद: ट्रैफिक पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार को मोहनिया नगर के चांदनी चौक पर हुई। इंडेन गैस एजेंसी के कर्मचारियों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से उनसे बिना कनेक्शन के गैस सिलेंडर की मांग की जा रही थी। जब एजेंसी कर्मियों ने नियमों का हवाला देते हुए बिना कनेक्शन LPG Cylinder देने से इनकार किया, तो पुलिस ने उनकी गाड़ियों का चालान काट दिया। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि मंगलवार को भी इसी तरह उनकी गाड़ी का एक चालान काटा गया था।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। एजेंसी के मैनेजर राम शंकर झा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, “मैं एजेंसी से गैस वितरण करने जा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मुझे रोका और लाइसेंस दिखाने को कहा। जब मैंने अपना लाइसेंस दिखाया, तो उन्होंने कहा कि उस पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा है और मेरे साथ बदतमीजी भी की गई।”

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

पुलिस और एसडीएम का क्या है कहना?

इन आरोपों पर ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, “मैं रोज यहां पर गाड़ियों की जांच करता हूं। बगैर सीट बेल्ट और हेलमेट के वाहनों का चालान काटते हैं। गैस एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।” वहीं, इस मामले पर एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से गाड़ियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान गैस एजेंसी की एक गाड़ी के कुछ पेपर पूरे नहीं थे, जिसके चलते उस पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गैस सिलेंडर वालों की ओर से ही सड़क जाम किया गया था। बिना कनेक्शन गैस मांगने के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस कार्रवाई से नाराज एजेंसी के कर्मियों ने विरोध जताते हुए अपनी गाड़ियों को कुछ देर के लिए सड़क पर खड़ा कर दिया था, जिससे चांदनी चौक पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda News: छत के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, 20 मिनट तक महिला को बंधक बना लाखों की संपत्ति लूटी, इलाका सहमा

नालंदा लूट: बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों ने एक बार फिर घर में...

Rail Movement: सुबह 4:40 बजे के बाद अगली ट्रेन सीधे दोपहर 3:30 बजे…बेतिया में भारी आक्रोश, गोरखपुर ट्रेन की मांग पर होगा आंदोलन

Rail Movement: सीमावर्ती इलाकों में रेल सुविधाओं की कमी को लेकर जनता का गुस्सा...

LPG Price: 1 मई से बड़ा झटका! रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे? बुकिंग-वितरण में भी होंगे अहम बदलाव

LPG Price: जिसने पच्चीस मार्च को अंतिम सिलेंडर लिया उसे मैसेज आया अब अगले...