spot_img

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत, NH-57 पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

ट्रैक्टर दुर्घटना: मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन एक बार फिर खून से सन गया। रामदास मझौली भट्ठा चौक के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में लेकर 14 वर्षीय छात्र विकास कुमार की जान ले ली। इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घंटों NH-57 जाम कर दिया।

- Advertisement -

बोचहां (मुजफ्फरपुर): बुधवार को मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्र विकास कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। करणपुर उत्तरी भट्ठा टोला वार्ड 12 निवासी शंभू राय के पुत्र विकास अपने चचेरे भाई प्रिंस कुमार के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामदास मझौली जा रहा था, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि विकास का सिर सड़क पर बिखर गया। प्रिंस कुमार किस्मत से बाल-बाल बच गया। विकास आठवीं पास कर नौवीं में नामांकन कराने वाला था। हादसे के बाद चालक ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ा कर फरार हो गया।

- Advertisement -

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने निर्माणाधीन कॉलेज का गेट बंद कर हंगामा किया और फोरलेन को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar New CM: बिहार में कायम रहेगा नीतीश मॉडल? सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान!

मुआवजे के आश्वासन के बाद शांत हुआ प्रदर्शन: ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद भड़का आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही बोचहां थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा, अपर थानेदार राजेश कुमार, एसआई प्रमोद कुमार पांडेय और रंजय कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण लगातार मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसके बाद पंसस संजय सहनी, सरपंच अब्दुल कादिर, घनश्याम पटेल, श्यामसुंदर पटेल और सरोज सहनी ने बीडीओ सह सीओ प्रिया कुमारी से मोबाइल पर बात की। बीडीओ द्वारा नियमानुसार मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया जा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विकास और प्रिंस कुमार रामदास मझौली भट्ठा चौक के पास सड़क पार करने के लिए खड़े थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने विकास को टक्कर मार दी। विकास अपने छह भाई-बहनों में इकलौता पुत्र था। उसके पिता शंभू राय राजमिस्त्री हैं और मां रिंकू देवी इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

सुरक्षित क्रॉसिंग की कमी, हादसों का निमंत्रण

थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस ने दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं और फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि विपरीत दिशा से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस फोरलेन पर बखरी से शर्फुद्दीनपुर तक एक भी फुट ओवरब्रिज नहीं है, जिसके कारण क्रॉसिंग पार करते समय आए दिन ट्रैक्टर दुर्घटनाएं या अन्य हादसे होती रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के पास की पुलिया के नीचे से भी बच्चे, बड़े और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस फोरलेन पर दर्जनों क्रॉसिंग हैं जहां लोग हर दिन जान हथेली पर रखकर सड़क पार करते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय किशोर सिंह उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि हाईवे अथॉरिटी को कई बार फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए कहा गया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा, सभी मुख्य ब्रिज पर लाइट की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे रात में खतरा और बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें:  Samrat Chaudhary CM: बिहार की सत्ता में नया अध्याय, सम्राट चौधरी की शपथ... साल 1990 में पॉलिटिकल एंट्री, RJD -JDU अब 15 अप्रैल 2026 को Bihar CM...BJP के हिस्ट्री मेकर!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...