spot_img

Bihar News: कैबिनेट विस्तार…अभी त्रिदेव हीं चलाएंगे Bihar, सम्राट चौधरी सरकार में क्यों हो रही देरी? जानें कब होगा मंत्रिमंडल का गठन

spot_img
- Advertisement -

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार में नई सरकार का गठन तो हो गया, लेकिन मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ देरी होती दिख रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव ही फिलहाल सरकार चलाएंगे।

- Advertisement -

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बुधवार को बिहार में नई सरकार बनी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ जेडीयू के नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ग्रहण की। बाकी मंत्रियों का शपथ ग्रहण बिहार कैबिनेट विस्तार के बाद होगा। मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से अपने और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया।

- Advertisement -

बिहार कैबिनेट विस्तार में क्यों हो रही है देरी?

बताया जा रहा है कि नई एनडीए सरकार में मंत्री बनने वाले नेताओं को अगले महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की मुख्य वजह पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों के संपन्न होने के बाद ही बिहार में नई सरकार विधिवत रूप से नया स्वरूप लेगी। ऐसे में, मई के पहले सप्ताह यानी 4 मई के बाद ही बिहार में नए मंत्री शपथ ले पाएंगे। तब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दो उपमुख्यमंत्रियों की टीम ही शासन व्यवस्था संभालेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका के ओढ़नी डैम में Fish Farming से युवाओं को मिलेगा रोजगार, 24 केज की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू!

पुराने चेहरों पर ही रहेगा भरोसा

कैबिनेट का स्वरूप पहले जैसा ही रहने की संभावना है और नए चेहरों को कम ही मौका मिलेगा। ‘नीतीश सरकार’ से ‘सम्राट सरकार’ के बदलाव में एनडीए के सहयोगी दलों की भूमिका पहले जैसी ही रहेगी। हालांकि, अब भाजपा बड़े भाई की भूमिका में होगी। जदयू भले ही छोटे भाई की भूमिका में हो, लेकिन अभिभावकत्व तो नीतीश कुमार का ही रहेगा। उधर, लोजपा (रा) के साथ रालोमो और हम (से) का प्रतिनिधित्व भी नई सरकार में तय है।

मंत्रिमंडल में हिस्सेदारी का फॉर्मूला भी पहले जैसा ही होगा। इस बार भाजपा के मंत्रियों की संख्या जदयू से अधिक होगी। जदयू और भाजपा के साथ अन्य सहयोगी दलों के पूर्व के मंत्री सबसे प्रमुख दावेदार हैं। पार्टी का भरोसा इन पुराने चेहरों पर बना हुआ है, इसलिए एक-आध पुराने चेहरे को नई कैबिनेट में ड्रॉप किया जा सकता है, लेकिन अधिकतर पुराने मंत्री ही वापस आएंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Mobile Tower पर चढ़ गईं युवती, आखिर क्या है पूरा माजरा? मौसी की शादी, रोई और !

Mobile Tower Climb: मधुबनी से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है, जहां एक युवती...

Siwan News: सीवान में दिनदहाड़े 9.47 लाख की CSP लूट, बैंक संचालक को गनपॉइंट पर लूटा, पढ़िए 2 बाइक, 5 बदमाश और कनपटी पर...

सीएसपी लूट: सीवान जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है,...

Anant Singh News: निशांत पर छोटे सरकार का बड़ा बयान, कह दी बड़ी बात, पढ़िए शराबबंदी पर अनंत सिंह का नया सुझाव!

Anant Singh: बिहार की राजनीति में फिर उबाल! मोकामा विधायक अनंत सिंह ने हालिया...

Bihar School Video Viral: हेडमास्टर को पंखा झलती छात्राएं, कुदाल चलाता छात्र… बगहा के स्कूल का वायरल वीडियो देख भड़के लोग!

Bihar School Video Viral: बिहार के सरकारी स्कूलों में सुधार के बड़े-बड़े दावों के...