spot_img

Bihar Weather: उत्तर में बारिश के आसार, दक्षिण में अभी भी भीषण गर्मी से बुरा हाल, जानिए अगले 5 दिनों का रिपोर्ट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather: चिलचिलाती गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक मिलाजुला पूर्वानुमान जारी किया है। जहाँ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी उत्तर बिहार में बारिश की फुहारें लेकर आएगी, वहीं दक्षिण बिहार के जिलों को अभी भी तपिश का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पहुंची पुरवाई शनिवार से उत्तर बिहार को राहत देगी। दक्षिण बिहार के जिलों में भी अधिकतम तापमान में एक-दो दिनों में कमी आने की संभावना है, लेकिन पसीने वाली गर्मी फिर भी परेशान कर सकती है। हालांकि, पटना एवं दक्षिणी पश्चिमी बिहार के जिलों में पछुआ के प्रवाह से तपिश बरकरार रहेगी। शनिवार से प्रदेश में बिहार का मौसम दो तरह का मिजाज दिखाएगा।

- Advertisement -

बिहार का मौसम: कहाँ राहत, कहाँ तपिश जारी रहेगी?

राज्य के दक्षिणी बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा एवं रोहतास जिले के एक या दो स्थानों पर गर्म और उमस भरा दिन रहने के आसार हैं। इन जिलों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं उत्तरी भागों के अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा संभावित है। 29 अप्रैल तक उत्तर बिहार में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा से मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। जहाँ बारिश होगी, वहाँ तापमान में गिरावट से राहत मिलेगी। पटना में बारिश पुरवा की मजबूती और स्थानीय परिस्थितियों का साथ मिलने पर निर्भर करेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड तथा पश्चिमी बंगाल तक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ मौसम में बदलाव के आसार हैं। अररिया और किशनगंज में वज्रपात भी संभावित है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, जानिए किसे मिलेगा मौका और क्यों चर्चा में हैं निशांत कुमार?

मुजफ्फरपुर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, आगे भी भीषण गर्मी के आसार

शुक्रवार को भी पटना सहित राज्य के अधिकतर भागों में लोगों ने भीषण गर्मी महसूस की। मौसम शुष्क और गर्म बना रहा। अरवल जिले में पछुआ हवा की गति 46 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस एवं डेहरी में सर्वाधिक तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुजफ्फरपुर में अप्रैल महीने का औसत तापमान इस साल पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को पार कर गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल के औसत तापमान में साल दर साल उतार-चढ़ाव आता रहा है। इसके अनुसार, पिछले दस सालों में इस साल का अप्रैल सबसे अधिक गर्म रहा है। इस साल अब तक औसत तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके पहले अप्रैल में सबसे अधिक औसत तापमान 2016 में 33.4 डिग्री दर्ज किया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

अगले पांच दिनों में पारा फिर 40 डिग्री के पार जाने की संभावना जताई गई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 27 से 29 अप्रैल के बीच आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं। इसके प्रभाव से कई जगह पर हल्की बारिश तो कहीं-कहीं ओला गिरने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक तो न्यूनतम 26-27 डिग्री के बीच रह सकता है, जिससे बिहार का मौसम गर्म बना रहेगा। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में खाकी पर लगा दाग, उत्पाद विभाग के दारोगा समेत 4 जवान फिरौती लेते पकड़े गए, पढ़िए

Excise Extortion: बिहार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पुलिस...

Bihar Wheat Procurement: बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 गुना बढ़ा, जानिए Good News

Bihar Wheat Procurement: बिहार के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए आई है एक बड़ी...

Madhubani News: प्रसिद्ध कपलेश्वर स्थान मंदिर के विकास पर मधुबनी में बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

कपलेश्वर मंदिर: मधुबनी के ऐतिहासिक कपलेश्वर स्थान मंदिर के कायाकल्प की तैयारी शुरू हो...