spot_img

बिहार में बड़ा IAS Transfer तय! नई सरकार एक्शन में… इन 9 जिलों के DM पर सीधी नज़र

spot_img
- Advertisement -

IAS Transfer: बिहार में नई एनडीए सरकार का गठन तो हो गया, अब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही प्रशासन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य सरकार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले की तैयारी में है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री सचिवालय खुद निचले स्तर तक के कामकाज पर नजर रखेगा।

- Advertisement -

बिहार में नवगठित एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिला से लेकर विभागीय मुख्यालय स्तर तक कई आईएएस अधिकारियों के तबादले होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए आईएएस अधिकारियों के पदस्थापन का ब्योरा जुटा रही है। नई सरकार बिहार प्रशासन को ज्यादा जवाबदेह और कुशल बनाने के लिए अधिकारियों की उपलब्धियों और कार्यक्षमता के आधार पर यह IAS Transfer करेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

नई सरकार का एक्शन प्लान: जमीन स्तर पर होगी मॉनिटरिंग

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार ने प्रशासन को आम आदमी के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने को प्राथमिकता दी है। इसके तहत थाना, प्रखंड और अंचल स्तर तक की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री सचिवालय से की जाएगी। समस्याओं के समाधान में विफल रहने वाले अधिकारियों का तबादला किया जाएगा और कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए जाएंगे। यह कदम बिहार प्रशासन में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में मिलेगी यात्रियों को बड़ी सुविधा, अब इलेक्ट्रिक से डीजल तक, सब कुछ एक छत के नीचे! पढ़िए बड़ी खुशखबरी

IAS Transfer: नए अधिकारियों का आगमन और पुराने पर नजर

इसी बीच एक और अहम जानकारी सामने आई है। इस वर्ष मई-जून में राज्य सरकार को 16 नए आईएएस अधिकारी भी मिलेंगे। ये अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत किए जाएंगे। राज्य में वर्तमान में आईएएस अधिकारियों के कुल स्वीकृत पद 359 हैं, जबकि 310 आईएएस अधिकारी कार्यरत हैं। इन नए अधिकारियों से राज्य में प्रशासनिक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है।

कई जिलों में जिलाधिकारी लंबे समय से तैनात हैं, जिस पर नई सरकार की नजर है। उदाहरण के लिए, पूर्वी चंपारण में जिलाधिकारी की तैनाती 2023 में हुई थी। वहीं, भागलपुर, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, रोहतास, समस्तीपुर और सीतामढ़ी सहित नौ जिलों में जिलाधिकारियों की तैनाती 2024 में हुई है। लखीसराय में वर्तमान में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी प्रभार में है। शेष 27 जिलों में जिलाधिकारियों की तैनाती पिछले कई वर्षों में की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar News: खुशखबरी! 22.76 KM लंबा कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज, जून तक खत्म होगा इंतजार, पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान!

कच्ची दरगाह-बिदुपुर ब्रिज: उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी कम होने...

Bihar Good News: अब पानी के रास्ते होगा Patna से Bhagalpur, समस्तीपुर, Munger, खगड़िया का सफर, पढ़िए गंगा, गंडक और वाटर रूट कनेक्टिविटी!

बिहार जलमार्ग: बिहार में अब सिर्फ सड़क, रेल या हवाई यात्रा ही नहीं, बल्कि...

Muzaffarpur Police Transfer: बड़ा फेरबदल, एक साथ आधा दर्जन इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

Muzaffarpur Police Transfer: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने...

‘67 लाख…’ Muzaffarpur में बड़ा Cyber Fraud…रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 67 लाख की ठगी, पढ़िए पिता-पुत्र की मायाजाल में कैसे फंस गए मैनेजर साहब

Cyber Fraud: बिहार में साइबर अपराधियों का दुस्साहस अब चरम पर है। मुजफ्फरपुर में...