spot_img

Darbhanga News: दरभंगा: में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर! पंचायतों का बदलेगा सियासी गणित, जानें क्या है ‘प्रपत्र वन’?

spot_img
- Advertisement -

पंचायत चुनाव: दरभंगा में सियासी पारा चढ़ने लगा है! आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन और नेताओं की हलचल तेज हो गई है. इस बार का चुनाव सिर्फ वोटिंग नहीं, बल्कि पंचायतों में नेतृत्व का पूरा समीकरण ही बदल देगा. एक दशक बाद हो रहे आरक्षण व्यवस्था में इस बदलाव से मुखिया, प्रमुख और सरपंच जैसे पदों पर सीधा असर पड़ेगा.

- Advertisement -

पंचायत चुनाव में आरक्षण रोस्टर का नया खेल

दरभंगा पमें होने वाले आगामी पंचायत चुनाव नए आरक्षण रोस्टर के आधार पर होंगे. इससे पंचायतों में प्रतिनिधित्व का स्वरूप बदलने की संभावना है. मौजूदा जनप्रतिनिधियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि कई सीटों का आरक्षण बदलने से उन्हें अपनी रणनीति फिर से बनानी होगी. वहीं, नए चेहरों के लिए भी पंचायत की राजनीति में आने के अवसर खुलेंगे. आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

‘प्रपत्र वन’ क्या है और कैसे बदलेगा चुनावी गणित?

पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में ‘प्रपत्र वन‘ को बेहद अहम कड़ी माना जा रहा है. इसी प्रपत्र वन के जरिए पंचायतों और वार्डों की आबादी का विस्तृत आकलन किया जाएगा, जिसके आधार पर अनुसूचित जाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण निर्धारित होगा. प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ‘प्रपत्र वन’ के प्रारूपों का प्रकाशन भी कर दिया है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bail Rejection: दरभंगा में हत्या व अपहरण के आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिकाएं

कब-कब होंगी आपत्तियां और अंतिम प्रकाशन?

प्रपत्र वन का प्रारूप जो प्रकाशित कर दिया गया है इसके बाद आम लोगों से आपत्तियां और अपील संबंधी प्रक्रियाएं होंगी. यह प्रक्रिया मई के अंत तक पूरी हो जाएगी. इसकी मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:

  • 27 अप्रैल: प्रपत्र वन के प्रारूप का प्रकाशन.
  • 27 अप्रैल से 11 मई: आम लोगों से आपत्तियां ली जाएंगी.
  • 27 अप्रैल से 14 मई: प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन.
  • 18 मई से 22 मई: अपील संबंधी मामलों का निष्पादन.
  • 25 मई: प्रपत्र वन का अंतिम प्रकाशन.
  • 29 मई: जिला गजट में अंतिम प्रकाशन.
यह भी पढ़ें:  Darbhanga ROB News: दरभंगा आरओबी निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दर्जनों अवैध दुकानें जमींदोज

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस नए रोस्टर का सीधा प्रभाव देखने को मिलेगा. इससे न केवल चुनावी समीकरण बदलेंगे, बल्कि नए राजनीतिक नेतृत्व के उभरने की भी प्रबल संभावना है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Engineering Placement: इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक में प्लेसमेंट बढ़ाने को बिहार सरकार का ‘मिशन मोड’ प्लान, छात्रों को मिलेगा बेहतर मौका

Bihar Engineering Placement: अगर आप बिहार के इंजीनियरिंग या पॉलिटेक्निक कॉलेजों से पढ़ाई कर...

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर मधुबनी Alert पर, वाइब्रेंट विलेज और अतिक्रमण पर अहम फैसला, सीमावर्ती गांवों के युवाओं को “यूथ...

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: मधुबनी में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने एक अहम बैठक की अध्यक्षता...

Darbhanga News: 120 आपदा युवा मित्र की टीम Disaster Management Training के लिए रवाना, बाढ़, सूखा-प्राकृतिक आपदाओं से लड़ेगा Youth Empowerment

Disaster Management Training: यह सिर्फ आपदाओं से निपटने की तैयारी नहीं, बल्कि राष्ट्र की...