spot_img

Ramdhani Yadav Encounter: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव, जानें पूरा मामला, कौन है रामधीन

spot_img
- Advertisement -

Ramdhani Yadav Encounter: सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय के अंदर हुए खूनी खेल का हिसाब हो गया है। मंगलवार की शाम हुए इस हमले के मास्टरमाइंड और नगर परिषद उपाध्यक्ष नीलम देवी के पति रामधीन यादव को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जानिए, क्या हुआ जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने ले गई थी।

- Advertisement -

पुलिस के साथ मुठभेड़ में भागलपुर शूटआउट का मास्टरमाइंड ढेर

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में हुई घटना का मुख्य अभियुक्त रामधीन यादव, जिसे घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामग्री बरामद करने के लिए पुलिस ले जा रही थी, उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। रामधीन और उसके अज्ञात साथियों की तरफ से की गई इस फायरिंग में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मुख्य अभियुक्त रामधीन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है।

- Advertisement -

मंगलवार शाम क्या हुआ था?

मंगलवार की शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में नकाबपोश हमलावरों ने अचानक घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस हमले में सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को गोली लगी थी। इस भागलपुर शूटआउट में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक को लेकर बड़ा अपडेट! क्या है मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप का सच? देखें पूरी लिस्ट किन इलाकों पर है प्रतिबंध और क्यों?

हमले में पांच अपराधी शामिल, दहशत का माहौल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस वारदात में कुल पांच अपराधी शामिल थे। इनमें से तीन हमलावर कार्यालय के अंदर घुसे थे, जबकि दो अन्य बाहर खड़े रहकर पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर खुलेआम हथियार लहरा रहे थे, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोग भयभीत हो गए और कोई भी उनका विरोध नहीं कर सका। इस सुल्तानगंज शूटआउट के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार नगर परिषद अध्यक्ष: दो से ज़्यादा बच्चे होने पर गई कुर्सी, आयोग ने दिया ये बड़ा आदेश

बिहार नगर परिषद अध्यक्ष: बिहार के कैमूर जिले में एक ऐसी ख़बर सामने आई...

Madhubani News: मधुबनी पहुंचा शहीद अफसर कृष्ण भूषण का शव, पढ़िए राजकीय सम्मान, शोक और परिजनों की सीबीआई जांच की मांग

राजकीय सम्मान: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद मधुबनी में...

Bihar Politics: तेजस्वी का NDA पर बड़ा हमला, जारी किया तस्वीर, कहा -‘रामधनी यादव BJP संरक्षित गुंडा, पीएम के गाने से प्रेरित!’

तेजस्वी यादव: बिहार की सियासत में इन दिनों सुल्तानगंज हत्याकांड को लेकर घमासान मचा...

Bihar News: बिहार शासन में होगा बड़ा सुधार, CM चौधरी लाएंगे आधुनिक सम्राट कानून, बदलेगा 47 साल पुराना प्रशासनिक ढांचा!

बिहार शासन सुधार: बिहार में सम्राट चौधरी की नई एनडीए सरकार ने एक बड़ा...