spot_img

Darbhanga News: दरभंगा कोर्ट का कड़ा फैसला: अपहरण और जानलेवा हमला के मामलों में ‘जमानत याचिका खारिज’, कई आरोपियों को झटका

spot_img
- Advertisement -

जमानत याचिका खारिज: बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां विभिन्न आपराधिक मामलों में फंसे कई आरोपियों को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली है. अपहरण, हत्या के आरोप से लेकर जानलेवा हमले जैसे गंभीर अपराधों में कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जियों को रद्द कर दिया है. अब इन सभी आरोपियों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना होगा.

- Advertisement -

हत्या और अपहरण के मामले में ‘जमानत याचिका खारिज’

प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार की कोर्ट ने सदर थानाकांड सं. 03/26 में दर्ज अपहरण कर हत्या के एक मामले में काराधीन आरोपी कबीरचक निवासी रितिक विश्वकर्मा उर्फ रितिक कुमार विश्वकर्मा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है. वहीं, एडीजे नीरज कुमार ने एक नाबालिग के अपहरण के जुर्म में संस्थित पतोर थानाकांड सं. 04/26 के आरोपी जलोखर गांव के आजाद सदाय और संजू देवी की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है.

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में पेंट व्यवसायी की हत्या का खुलासा, प्रतिद्वंद्वी के गोदाम में लाश और 'गिफ्ट' देने के बहाने क़त्ल, पढ़िए बबलू की तय थी शादी!

जानलेवा हमले के आरोपियों को भी नहीं मिली राहत

अपर लोक अभियोजक (पीपी) अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि एडीजे संतोष पाण्डेय की कोर्ट ने जाले थानाकांड सं. 20/26 में दर्ज चाकू से प्रहार कर जानलेवा हमला करने के आरोप में काराधीन जाले के गर्री निवासी मो. आसिफ उर्फ मिर्जा आसिफ बेग का नियमित जमानत खारिज कर दिया है. वहीं, एडीजे पंचम की अदालत ने सिंहवाड़ा थानाकांड सं. 147/23 के तहत एक महिला से अश्लील हरकत और प्राणलेवा हमला के आरोप में मो. अरशद का अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दिया है. इसी तरह, एडीजे उपेंद्र कुमार की कोर्ट ने लहेरियासराय थानाकांड सं. 132/23 में जानलेवा हमला करने का आरोपी लहेरियासराय निवासी जीतेंद्र कुमार झा की अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया है.

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

अब उच्च न्यायालय का रुख करेंगे आरोपी

पीपी अमरेंद्र नारायण झा ने जानकारी दी कि अब जमानत पाने की इच्छा रखने वाले इन सभी आरोपियों को पटना उच्च न्यायालय में अर्जी लगानी होगी. विभिन्न आपराधिक मामले में फंसे इन लोगों को निचली अदालत से कोई राहत नहीं मिली है. देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अफसर हत्याकांड पर जाले महकमा सदमे में, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई… यही हमारी श्रद्धांजलि

कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड: भागलपुर में एक कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या से पूरा प्रशासनिक महकमा...

Darbhanga News: दरभंगा में पेंट व्यवसायी की हत्या का खुलासा, प्रतिद्वंद्वी के गोदाम में लाश और ‘गिफ्ट’ देने के बहाने क़त्ल, पढ़िए बबलू की...

दरभंगा हत्याकांड: बेला दुल्लाह मोहल्ला एक बार फिर सनसनीखेज वारदात से दहल उठा है।...

Bhagalpur News: सुल्तानगंज अफसर गोलीकांड: CID के DIG जयंत कांत ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पढ़िए रामधनी की पत्नी उप सभापति नीलम देवी और...

सुल्तानगंज गोलीकांड: भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड मामले में नया मोड़ आ गया...

Darbhanga News: बड़ा प्रशासनिक बदलाव Sanskrit University Registrar डॉ. दिनेश झा बने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, राजभवन ने जारी की अधिसूचना, जानिए...

Sanskrit University Registrar: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव...