spot_img

Darbhanga News: बड़ा प्रशासनिक बदलाव Sanskrit University Registrar डॉ. दिनेश झा बने दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव, राजभवन ने जारी की अधिसूचना, जानिए कौन हैं दिनेश झा!

spot_img
- Advertisement -

Sanskrit University Registrar: दरभंगा के कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। राजभवन ने अब डॉ. दिनेश झा को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अगले तीन साल या उनकी सेवानिवृत्ति तक के लिए प्रभावी होगी। राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना में निवर्तमान कुलसचिव प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी को उनके सभी उत्तरदायित्वों से मुक्त कर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में उनके मूल विभाग, अर्थशास्त्र, में वापस भेज दिया गया है। वहीं, कासिंदसं विवि दरभंगा महारानी रामेश्वरी लता महाविद्यालय, दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश झा बने संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Electric Vehicles: बिहार में सरकारी बेड़े से हटेंगे पेट्रोल-डीजल वाहन, अब चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

नई ज़िम्मेदारी और डॉ. दिनेश झा का परिचय

राजभवन ने 10 अप्रैल को कुलपति द्वारा भेजे गए पैनल में से डॉ. दिनेश झा का चयन किया है। डॉ. झा वर्तमान में इसी संस्कृत विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय, महारानी अधिरानी रामेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय, दरभंगा के प्रधानाचार्य हैं। साथ ही, वे विश्वविद्यालय में सीसीडीसी (CCDC) पद पर भी कार्यरत हैं। उनकी इस पद पर नियुक्ति अगले तीन वर्षों के लिए या उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, जो भी पहले हो, के लिए की गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। डॉ. झा अपने मृदु स्वभाव और कुशल प्रशासक की छवि के लिए जाने जाते हैं, और उनके कुलसचिव बनने पर विश्वविद्यालय कर्मियों सहित अन्य संस्कृतानुरागियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

Sanskrit University Registrar की प्राथमिकताएं

नवनियुक्त Sanskrit University Registrar डॉ. दिनेश झा ने अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे विश्वविद्यालय के हित और विकास के लिए हमेशा सचेष्ट रहेंगे। उन्होंने कुलाधिपति और राज्य सरकार के आदेशों-निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने की प्रतिबद्धता भी जताई। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए कुलसचिव के रूप में उनकी प्राथमिकताएं शिक्षण और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करना होंगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के इस महत्वपूर्ण पद पर उनका आना, विश्वविद्यालय के अकादमिक और प्रशासनिक सुधारों में नई गति लाएगा ऐसी उम्मीद की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: ‘डाटा नॉट फाउंड ‘ मार हमको पड़ेगी!

टेक्निकल खामी ने रोकी राजस्व की रफ्तार, निगम को लगा झटका...स्मार्ट सिटी का ऐप,...

Bhagalpur News: ‘ दंड भुक्ति ‘ पर राजमहल अब भी खड़ा है! | Deshaj Times Special Ep. 12 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi...

मुग़ल दास्तावेज़ों ने इसे 'जंगलबाड़ी' कहा, नवाबों ने इसे 'दंड भुक्ति' का नाम दिया,...

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...