spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में SIM Card Fraud का बड़ा खुलासा: 36 ब्लैक सिम के साथ विवेक मोबाइल के रिटेलर गिरफ्तार, विदेशों में होते थे इस्तेमाल

spot_img
- Advertisement -

SIM Card Fraud: दरभंगा में साइबर पुलिस ने एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। आर्थिक अपराध इकाई, पटना की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, विवेक मोबाइल के प्रोपराइटर विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से भारी संख्या में ब्लैक सिम कार्ड और आपत्तिजनक उपकरण मिले हैं, जिनका इस्तेमाल विदेशों में साइबर अपराधों के लिए किया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से दरभंगा सहित पूरे बिहार में सक्रिय ऐसे गिरोहों को बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -

ऐसे होता था SIM Card Fraud का खेल

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना ने दरभंगा पुलिस को सूचना दी थी कि जिले के तीन दुकानदार एक ही नाम पर कई सिम कार्ड निकालकर विदेश में बैठे साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार की शाम केवटी थाना क्षेत्र के केवटी रन-वे निवासी मनोज कुमार महतो के पुत्र विवेक कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ में विवेक ने स्वीकार किया कि वह सिम कार्ड बेचता था और कई लोगों को सिम उपलब्ध कराए हैं। उसने बताया कि वह एक व्यक्ति के बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके दो-तीन सिम निकालता था। इनमें से एक सिम ग्राहक को देने के बाद बचे हुए सिम कार्डों को वह विदेशों में बैठे साइबर फ्रॉड करने वालों को बेच देता था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। चौंकाने वाली बात यह है कि विवेक के पास से जब्त किए गए 34 सिम कार्ड कंबोडिया भेजे गए थे, जहां से गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा था। गिरफ्तार रिटेलर के पास से 36 ब्लैक सिम, एक बायोमेट्रिक डिवाइस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जो इस बड़े SIM Card Fraud रैकेट का हिस्सा थे।

- Advertisement -

SIM Card Fraud में पकड़े गए अन्य आरोपी और फरार अभियुक्त

साइबर डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि इससे पहले भी साइबर थाना कांड संख्या 72/25 दर्ज किया गया था। इस मामले में बहेड़ा थाना क्षेत्र के बलहा बेनीपुर मंदिर के पास के रहने वाले रोशन इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुरेंद्र झा के पुत्र रोशन झा और घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोरथू गांव के रहने वाले अभिषेक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर रामकुमार ठाकुर के पुत्र अभिषेक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने रोशन कुमार झा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से चीन से मंगाए गए बॉक्स सहित कई साइबर फ्रॉड से संबंधित उपकरण बरामद हुए थे। रोशन झा शहर के कई जगहों पर साइबर फ्रॉड के लिए कॉल सेंटर चला रहा था। हालांकि, अभिषेक कुमार अभी भी फरार है। डीएसपी ने बताया कि अभिषेक कुमार के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत हो चुका है। यदि वह जल्द गिरफ्तार नहीं होता है, तो न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेल में बंद रोशन झा को रिमांड पर लेकर उससे और पूछताछ की जाएगी। वहीं, रोशन झा की पत्नी, जो मुंबई में रहती थी, को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी Liquor Seizure 2200 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार, गेहुमी ओवरब्रिज पर गोदाम सील

जनता के लिए चेतावनी और आगे की कार्रवाई

साइबर डीएसपी ने सिम कार्ड खरीदने वाले आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जब भी आप किसी दुकानदार से सिम खरीदने जाएं, तो सिर्फ एक बार ही अपना अंगूठा और फोटो खींचवाएं। कुछ दुकानदार जानबूझकर दो-तीन बार फोटो और अंगूठा लगवाकर आपके नाम पर अतिरिक्त सिम कार्ड निकाल लेते हैं और फिर इन सिमों को ऊंची कीमत पर गिरोहों को बेच देते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) बिहार के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों में भी ऐसे सिम बेचने वाले प्रोपराइटरों पर लगातार नजर रख रही है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार और इंस्पेक्टर नवीन कुमार भी मौजूद थे।
देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में अंधविश्वास की हदें पार ! महिला को डायन बताकर पीटा, मैला पिलाया, 7 पर FIR

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई...

Bihar Cabinet Decision: बिहार कैबिनेट का फैसला: 63 एजेंडों पर मुहर, गंगा पथ को हरी झंडी और बिजली सब्सिडी का ऐलान!

Bihar Cabinet Decision: सम्राट चौधरी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए एक बड़ा...

Jamui News: जमुई का हर घर होगा रोशन, DM ने कहा -सोलर ऋण मेले का उठाइए लाभ PM Surya Ghar Yojana से जलाइए मुफ़्त...

PM Surya Ghar Yojana: क्या आप भी बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान हैं...

Bihar News: 4 पॉइंट पर होगी बात… DM-SP साहेब आ जाइए पटना… चलो बुलावा आया है… CM सम्राट ने बुलाया है, जानिए कब है...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बैठक: बिहार की प्रशासनिक मशीनरी आज राजधानी पटना में एकजुट...