
दरभंगा सड़क हादसा: जाले में फिर हुआ एक दर्दनाक हादसा! कमतौल-जाले पथ पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने 55 वर्षीय महिला सुनीता देवी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी जाले ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है।
गंभीर दरभंगा सड़क हादसा: आधे घंटे तक मौके पर पड़ी रही घायल महिला
यह घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे लगनमा पुल के पास हुई। दुर्घटना के बाद घायल सुनीता देवी करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर ही दर्द से कराहती पड़ी रहीं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें उसी पिकअप वैन से कमतौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया। सुनीता देवी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 की निवासी और उपेंद्र यादव की पत्नी हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह पिकअप वैन सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के धाधी पंचायत के वार्ड सात निवासी गगन देव राय चला रहे थे।
परिजनों और पुलिस का बयान
चालक गगन देव राय के अनुसार, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया। घायल महिला की पुत्री आरती देवी ने बताया कि उनकी मां दवा लेने के लिए अपने मायके ढ़ढ़िया गई हुई थीं। सीएचसी प्रभारी विवेकानंद झा ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है और उन्हें विशेष इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। कमतौल थाना प्रभारी संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन बीआर06एफ/1825 को जब्त कर लिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह दरभंगा सड़क हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







