spot_img

Munger News: सृजन साथी अभियान, मुंगेर में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क, जनता से सीधे संवाद पर जोर

spot_img
- Advertisement -

सृजन साथी अभियान: मुंगेर के रघुनाथपुर पाटम टोला में कांग्रेस ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने का मंत्र दिया और कहा कि समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है।

- Advertisement -

मुंगेर जिले के जमालपुर प्रखंड स्थित रघुनाथपुर पाटम टोला में कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन ‘सृजन साथी अभियान’ के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव शर्मा ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के मुंगेर जिला प्रभारी राम शंकर पान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

सृजन साथी अभियान का मुख्य उद्देश्य

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरी उतर सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर आ रहे CM Samrat, जानिए 5 मई को BJP Training Program अब और भी दक्ष बनेंगे कार्यकर्ता, पढ़िए क्या है शेड्यूल!

कौन-कौन रहे मौजूद और किन मुद्दों पर हुई चर्चा

इस कार्यक्रम में जमालपुर ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव शर्मा, प्रखंड प्रभारी चंदन कुमार सिंह, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप जी, प्रो. देवराज सुमन, विनय कुमार गुड्डु, अरुण मंडल, सुधीर दास, बरती देवी, रामसागर पासवान, फूल कुमारी देवी, कमलेश्वरी बिन्द और उमेश पासवान सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई और पार्टी नेताओं ने उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘सृजन साथी अभियान’ को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह अभियान कांग्रेस की जमीनी पकड़ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे 3 महीने, सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, पीपा पुल से नहीं, पढ़िए कहां से...

Bihar Bridge Collapse: भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु रविवार...

Darbhanga News: दरभंगा में अपराध मजबूत…मजदूरी कर लौट रही थी महिला, बीच रास्ते अपराधियों ने मारी गोली!

दरभंगा अपराध: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने...

Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में बड़ा ‘हाईकोर्ट जज घोटाला’: 20 लाख की ठगी, ADTO की शिकायत पर FIR

हाईकोर्ट जज घोटाला: बिहार में जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि...