spot_img

Sasaram Crime: सासाराम में खूनी खेल, तिलक से लौट रहे भाइयों को चाकुओं गोद डाला, एक की मौत, दूसरा जिंदगी की रहम पर!

spot_img
- Advertisement -

Bihar Crime: बिहार के सासाराम में आपसी रंजिश ने ऐसी खूनी पटकथा लिखी कि पूरा इलाका दहल उठा है। शिवसागर थाना क्षेत्र में तिलक समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर घात लगाकर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।

- Advertisement -

पुराने विवाद ने ली जान: पानी और बिजली के तार को लेकर था झगड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात पड़ोसियों के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश का नतीजा है। बताया जा रहा है कि नल से पानी निकालने और बिजली का तार ले जाने की मामूली सी बात को लेकर भुवनेश्वर तिवारी और नागेंद्र तिवारी के परिवारों के बीच दो साल से अधिक समय से विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर पहले भी थाने में केस-मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। पिछले महीने 18 अप्रैल को भी दोनों पक्षों के बीच इसी बात को लेकर भारी तनातनी और मारपीट हुई थी।

- Advertisement -

तिलक समारोह से लौटते वक्त हुआ जानलेवा Bihar Crime

घटना की रात 35 वर्षीय पप्पू सिंह और उनके सगे भाई वकील सिंह गिरधरिया गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से ही पूरी तैयारी के साथ घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। बिना कोई मौका दिए हमलावरों ने चाकुओं से दोनों भाइयों को बुरी तरह गोद डाला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस बर्बर हमले में पप्पू सिंह ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। वहीं, उनके भाई वकील सिंह पर भी चाकुओं से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।

- Advertisement -

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी

इस खौफनाक Bihar Crime की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक पप्पू सिंह के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस वारदात के बाद गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट: पटना में सोना धड़ाम! ₹1105 गिरा दाम, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने का शानदार मौका!

Patna Gold Price: पटना में सोना ₹1,105 सस्ता हुआ, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम। चांदी भी ₹794 गिरी, जून में ₹36,000 से ज्यादा सस्ती हुई। जानें नए रेट और सालभर#PatnaGoldPrice,#BiharNews,#GoldSilverRates

बिहार के लालची पवन: हैरान कर देगी! इंजीनियर के पास ‘ कुबेर का खजाना ‘ मिली अरबों की संपत्ति, EOU ने खंगाले 6...

Bihar EOU Raid: बिहार में EOU ने भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से 103% अधिक, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है।#BiharNews,#EOURaid,#PawanKumar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘हेडक्वार्टर की गहरी साजिश’, पप्पू यादव के सनसनीखेज दावे- डीएसपी को किसका फोन आया था!

Bihar Police: भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने पुलिस हेडक्वार्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे गहरी साजिश बताया और दलितों पर अत्याचारों पर नेताओं#BiharPolice,#PappuYadav,#BharatTiwariEncounter

HHT अपग्रेडेशन : बिहार के रेल यात्रियों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म! अब चलती ट्रेन में ऐसे मिलेगी कंफर्म सीट

Bihar Train Booking: बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब चलती ट्रेनों में भी कंफर्म बर्थ बुक करना संभव होगा। दानापुर मंडल में यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है, जिससे सीट के#BiharTrainNews,#ConfirmBerth,#DanapurDivision