spot_img

Bihar Weather: अगले 5 दिन तक रहिए सावधान! आंधी-बारिश और वज्रपात का ALERT, जानें फसलों का हाल

spot_img
- Advertisement -

Bihar Weather: अगले पांच दिनों तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है, जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इस बीच, बीते दिनों हुई बारिश से फसलों को भारी क्षति पहुंची है, जिस पर कृषि विभाग ने जिलों से रिपोर्ट मांगी है।

- Advertisement -

Bihar Weather: कहां कितनी बारिश, क्या है तापमान?

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना सहित राज्य के ज्यादातर भागों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान हुई आंधी-बारिश के बाद पटना सहित बिहार के 20 जिलों के अधिकतम तापमान में अच्छी-खासी कमी दर्ज की गई है। पटना में अधिकतम पारा 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं 25.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सुपौल के परपतगंज में 72.6 मिमी, पूर्णिया में 60.2 मिमी, मधुबनी के लखनपुर में 58 मिमी, बक्सर में 54.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 52.8 मिमी, अररिया के सिकटी में 52.2 मिमी और मधुबनी के झंझारपुर में 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

फसलों और सब्जियों को भारी क्षति

बुधवार रात पटना जिले में आई आंधी और बारिश ने आम और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस अप्रत्याशित बिहार मौसम के कारण लौकी, तरोई, करेला और परवल जैसी सब्जियों के लत्तर टूट गए हैं। कई जगहों पर लत्तर चढ़ाने वाली रस्सियां और चार्ली के टूटने-बिखरने से तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात...क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’

आम, लीची और पशु चारा भी प्रभावित

आंधी-बारिश से केवल सब्जियां ही नहीं, बल्कि आम और लीची की फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। आंधी से आम की डालियां टूट गई हैं और अधपके आम बड़ी मात्रा में टूटकर गिर गए हैं। लीची के पौधे, जो आम की तुलना में अधिक सख्त होते हैं, उन्हें भी आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

DM-SSP से पहले ही मीटिंग में CM सम्राट ने कह दी दिल की बात…क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से ‘तौबा’

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कुर्सी संभालते ही सूबे की लचर कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा...

Major Road Accident in Darbhanga: कमतौल में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो की दर्दनाक मौत

Major Road Accident in Darbhanga: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने...

Bihar News: आंबेडकर हॉस्टल भत्ता: छात्रों के लिए खुशखबरी! दोगुनी हुई मासिक सहायता राशि, 10 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

Ambedkar Hostel Allowance: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! राज्य...