spot_img

Bihar Crime: राजधानी Patna में घर में घुसकर दंपत्ति को रेता…पति की हत्या, पत्नी गंभीर

spot_img
- Advertisement -

Patna Crime: राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को चौंका दिया। पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग में एक घर में घुसकर अपराधी ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय नवाज आलम के रूप में हुई है, जो एक मॉल में सेल्समैन का काम करते थे। उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल नाजिया को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी पूरी योजना बनाकर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Patna Crime: क्या मोबाइल चोरी के विरोध पर हुआ हमला?

शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आ रही है कि घर में चोर घुस आया था, जो मोबाइल चुराने की कोशिश कर रहा था। आशंका है कि इसका विरोध करने पर उसने चाकू से हमला कर दिया। इस भीषण पटना मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। घटनास्थल पर जगह-जगह खून बिखरा हुआ मिला, जिससे वारदात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Expansion: बिहार कैबिनेट विस्तार की पटकथा तैयार, कम Samrat दिल्ली से लौटे, 6 मई को होगा बड़ा फेरबदल, गांधी मैदान में तैयारियां शुरू

जांच में जुटी पुलिस, तलाश रही वारदात का कारण

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्‍थल का मंजर भयावह था, नीचे से ऊपर तक खून बिखरा हुआ था। मृतक नवाज आलम के गले पर कटने के निशान मिले हैं। एक महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल छीनने के दौरान यह Patna Crime हुई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे के सही कारण का पता लगाने में जुटी है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Nalanda News: नालंदा में NEET Exam Solver Gang का भंडाफोड़, पुलिस ने MBBS छात्र समेत 3 जालसाजों को दबोचा, मास्टर माइंड फरार

NEET Exam Solver Gang: बिहार में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी की...

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु की मरम्मत में लगेंगे 3 महीने, सीएम सम्राट ने सेना से मांगी मदद, पीपा पुल से नहीं, पढ़िए कहां से...

Bihar Bridge Collapse: भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सेतु रविवार...