spot_img

Nalanda News: नालंदा में NEET Exam Solver Gang का भंडाफोड़, पुलिस ने MBBS छात्र समेत 3 जालसाजों को दबोचा, मास्टर माइंड फरार

spot_img
- Advertisement -

NEET Exam Solver Gang: बिहार में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में सेंधमारी की कोशिश नाकाम हुई है। नालंदा पुलिस ने नीट परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें एमबीबीएस के एक छात्र समेत तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस के विशेष ‘रोको-टोको’ अभियान के दौरान हुई।

- Advertisement -

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई की रात करीब 1:45 बजे पावापुरी मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध गाड़ियां भागने लगीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। पुलिस की मुस्तैदी और ‘रोको-टोको’ अभियान का यह नतीजा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। स्कॉर्पियो चला रहे शख्स की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी अवधेश कुमार (31) के रूप में हुई, जो विम्स कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र का छात्र है।

- Advertisement -

NEET Exam Solver Gang का पर्दाफाश: मिले अहम सुराग

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के डैशबोर्ड के नीचे से 2 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और दो लग्जरी गाड़ियां (स्कॉर्पियो व ब्रेजा) भी जब्त की गईं। शुरू में आरोपियों ने पैसों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया, लेकिन मोबाइल जांच में बड़ा खुलासा हुआ। फोन से नीट, एईओ और बीएसएनएल समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, अभ्यर्थियों के साथ चैट और लेन-देन के ठोस सबूत मिले।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव पर आया बड़ा ऐलान: अब नहीं बदलेगी पंचायतों की...

गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरपुर के अवधेश कुमार, मोतिहारी के अमन कुमार सिंह और मुजफ्फरपुर के ही पंकज कुमार साह शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस बड़े Paper Leak रैकेट का मास्टरमाइंड उज्जवल उर्फ राजा बाबू है, जो पावापुरी मेडिकल कॉलेज के 2022 बैच का छात्र है। डीएसपी के अनुसार उज्जवल पर पहले भी सीबीआई के केस दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बड़ी साजिश नाकाम, जांच तेज

पुलिस की मुस्तैदी के कारण सॉल्वर परीक्षा केंद्रों तक नहीं पहुंच सके, जिससे एक बड़ी साजिश विफल हो गई। अब पुलिस उन अभ्यर्थियों और अभिभावकों की भी जांच कर रही है, जिनके एडमिट कार्ड और कॉल डिटेल्स आरोपियों के मोबाइल से मिले हैं। इस मामले में पावापुरी थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान तेज कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई राजगीर एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में गिरियक, राजगीर, पावापुरी और कतरीसराय थानों की संयुक्त टीम ने की।

यह भी पढ़ें:  बिहार के 125 प्राइवेट स्कूलों पर ताला लगने का खतरा! जानें हजारों बच्चों के भविष्य का क्या होगा?

गौरतलब है कि नीट-यूजी 2024 Paper Leak मामले में भी नालंदा के संजीव मुखिया का नाम सामने आ चुका है। वह पूर्व में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में आरोपी रहा है और जेल भी जा चुका है। नालंदा पुलिस की इस कार्रवाई से ऐसे NEET Exam Solver Gang पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, जो लगातार शिक्षा व्यवस्था को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar