spot_img

यात्रियों सावधान! घर से निकलने से पहले जानिए बड़ा अपडेट — इस रूट से चलेगी… Bihar Sampark Kranti, 45 ट्रेनें रद्द, 31 का बदला गया रूट, पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

अगर आप मई के दूसरे हफ्ते में बिहार से रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 115 से अधिक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

यह सब समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर-हायाघाट और थलवारा स्टेशन के बीच हुए रेल दोहरीकरण कार्य को लेकर किया जा रहा है। नई रेल लाइन से परिचालन शुरू करने से पहले संरक्षा आयुक्त (CRS) का निरीक्षण और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य होना है। यह एनआई कार्य 9 से 14 मई के बीच चलेगा, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। पूर्व मध्य रेलवे ने शनिवार को इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना जारी की है। इस रेल दोहरीकरण कार्य के पूरा होने के बाद इस महत्वपूर्ण रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और परिचालन सुगम होगा।

- Advertisement -

ट्रेन रद्द की सूची और बदले रूट

पूर्व मध्य रेलवे ने 11 से लेकर 15 मई तक 45 यात्री, इंटरसिटी और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा 13 और 14 मई के बीच 31 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इनमें से 17 एक्सप्रेस ट्रेनें मुजफ्फरपुर होकर चलेंगी। वहीं, 9 से 15 मई के बीच 47 एक्सप्रेस ट्रेनों के खुलने के स्टेशन में बदलाव किया गया है, जबकि 9 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Big News: निजी स्कूल फीस वृद्धि पर सरकारी लगाम, बिहार के निजी स्कूलों की मनमानी खत्म, अब कहीं से किताबें-यूनिफॉर्म खरीदने को अभिभावक फ्री, पढ़िए -CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

कुछ प्रमुख रद्द ट्रेनें:

  • 11 मई को समस्तीपुर-जयनगर पैसेंजर।
  • 12 मई को जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस, आरा-जयनगर इंटरसिटी, दरभंगा-समस्तीपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनें।
  • 13 मई को जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस, आरा-जयनगर इंटरसिटी, जयनगर-आरा इंटरसिटी, दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें।
  • 14 मई को जयनगर-मनिहारी एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस समेत विभिन्न पैसेंजर ट्रेनें।
  • 15 मई को समस्तीपुर-जयनगर और जयनगर-आरा इंटरसिटी।
यह भी पढ़ें:  Bihar Home Guard Bharti: बिहार में 13,500 पदों पर बंपर भर्ती को मिली मंजूरी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन!

मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी 17 ट्रेनें

एनआई कार्य के लिए जिन 31 ट्रेनों का रूट बदला गया है, उनमें से 17 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर गुजरेंगी।

  • 12 मई को आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिशो जंक्शन के रास्ते चलेगी।
  • 11 मई को तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी के रास्ते।
  • 14 मई को रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते।
  • 13 मई को दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते।
  • जननायक एक्सप्रेस 13 मई को दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल, सुगौली के रास्ते, जबकि वापसी में 12 मई को सुगौली, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा के रास्ते चलेगी।
  • 10 मई को चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सुगौली के रास्ते।
  • 12 मई को दरभंगा-अमृतसर जन साधारण दरभंगा, सीतामढ़ी, सुगौली के रास्ते।
यह भी पढ़ें:  Chandranath Rath murder case: डिजिटल पेमेंट बना बड़ा सुराग? बक्सर और अयोध्या से 3 गिरफ्तार

रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

इन बदलावों के कारण हजारों रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन (139) से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह सुनिश्चित करेगा कि आपकी यात्रा बिना किसी व्यवधान के पूरी हो। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: अंधेरी रातों में, सुनसान राहों पर, ज़ुल्म मिटाने निकलता – ‘ बादल बाघ ‘ | Deshaj Times Special Ep. 09 | कब...

साल 1784। क्लीवलैंड ने नीति बनाई—"पेंशन दो, जमीन दो, और आदिवासियों को पालतू बना...

Darbhanga Good News: 6.85 KM लंबे कुशेश्वरस्थान बाईपास के नए एलाइनमेंट को मिली मंजूरी, Kusheshwarsthan Bypass होगा 61 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, पढ़िए -लागत...

Kusheshwarsthan Bypass: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान में बहुप्रतीक्षित बाईपास निर्माण को लेकर...

Jamui News: आंधी-बारिश की Jamui Lightning Strike: जमुई में मचाई तबाही, वज्रपात से 4 की मौत, 4 गंभीर रेड अलर्ट !

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और इसका...