मई,5,2024
spot_img

तस्वीर गवाह है: बिरौल में बिना मास्क, दूरी खत्म, कटे डिब्बे से बच्चों को अनाज मिल रहा या कोरोना

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। जरा देखिए तो सही, ऐसी व्यवस्था में लोग कोरोना को फैलने से बचा सकते हैं क्या। सरकार ने फिजिकल दूरी बनाए रखने व हर एक व्यक्ति को मास्क का उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसका उल्लंघन करने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। लेकिन बिरौल प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रजबा में मध्याह्न भोजन के रूप में प्रत्येक छात्र-छात्राओं को आठ किलो चावल वह भी बिना तौल के एक कटा हुआ डिब्बा से वितरण करने के दौरान यहां की रसोइयों के साथ महिला अभिभावक को जरा देखिए।

क्या शिक्षा विभाग ने इन रसोइयों को फिजिकल दूरी व मास्क का उपयोग नहीं करने का छूट दे रखी है। तभी तो ये सभी लोग मस्ती से फोटो खिंचवाने में लगी हुई है, जबकि छात्रों के बीच चावल वितरण के दौरान शिक्षक राजकुमार सहनी, जितेन्द्र राय व सोशल मीडिया प्रभारी सियावर सिंह भी विद्यालय में उपस्थित हैं।तस्वीर गवाह है: बिरौल में बिना मास्क, दूरी खत्म, कटे डिब्बे से बच्चों को अनाज मिल रहा या कोरोना

देशज टाइम्स तस्वीर- प्राथमिक विद्यालय रजबा में सरकारी आदेश का उल्लंघन करती रसोईया व अभिभावक।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें