spot_img

Bihar Ministers Bungalow: जानिए कहां रहते हैं आपके मंत्री जी! स्वास्थ्य मंत्री निशांत को देशरत्न मार्ग तो शिक्षा मंत्री को हार्डिंग रोड…देखिए पूरी लिस्ट

spot_img
- Advertisement -

Bihar Ministers Bungalow:बिहार में नई सरकार के गठन के बाद से ही विभागों के बंटवारे के साथ-साथ मंत्रियों के आवास को लेकर भी हलचल तेज थी। अब इस इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है, क्योंकि भवन निर्माण विभाग ने नए बिहार के मंत्रियों को बंगले आवंटित कर दिए हैं। जानिए किसे मिला कौन सा पता।

- Advertisement -

Bihar Ministers Bungalow:: देखिए लिस्ट

सोमवार को भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आवास आवंटन आदेश के अनुसार, हार्डिंग रोड, देशरत्न मार्ग और गर्दनीबाग स्थित कई प्रमुख सरकारी आवास नए मंत्रियों को दिए गए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। कुल आठ नए मंत्रियों को आवास आवंटित किए गए हैं। वहीं, 22 मंत्री ऐसे हैं जो पूर्व से आवंटित अपने सरकारी बंगलों में ही रहेंगे। नीचे विस्तार से विभिन्न विभागों के नए बिहार के मंत्रियों को बंगले की सूची दी गई है:

- Advertisement -
  • स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार: 2 देशरत्न मार्ग
  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी: 13 हार्डिंग रोड
  • योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा: गर्दनीबाग स्थित 13/20 डुप्लेक्स
  • पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र: 12 हार्डिंग रोड
  • डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम: 21 हार्डिंग रोड
  • ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल: 33 हार्डिंग रोड
  • समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता: 15 हार्डिंग रोड
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचंद्र प्रसाद: गर्दनीबाग स्थित 10/20 डुप्लेक्स आवास
यह भी पढ़ें:  Ashok Choudhary: मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'सहयोग कार्यक्रम' की तारीफ से NEET पेपर लीक, राज्य के कर्ज, ईंधन बचत पर क्या कहा? जानिए

सड़कों और पुलों के निर्माण में आधुनिक तकनीक

कैबिनेट के कई मंत्रियों ने सोमवार को अपने-अपने विभाग का पदभार ग्रहण किया। बिहार कैबिनेट में शामिल पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने कहा कि सड़कों और पुलों के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए राज्य के अभियंताओं को महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जाएगा, जहां तकनीकी आधारित विकास कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने मीडिया से कहा कि वे स्वयं भी सिविल इंजीनियर हैं, इसलिए विकास कार्यों में अपनी दक्षता का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान के लिए सड़क मार्ग का सही होना अत्यंत आवश्यक है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Good News: बिहार को मिलेगा बड़ा Food Processing Hub, हाजीपुर में NIFTEM की स्थापना, युवाओं को बंपर रोजगार!

Food Processing Hub: बिहार सरकार ने राज्य के औद्योगिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण बदलाव...

Darbhanga Airport News: देश का 72वां हवाई अड्डा Darbhanga Airport अब CISF के हवाले, हवाई यात्रा और भी सुरक्षित, क्यों खास है यह नई...

दरभंगा एयरपोर्ट सुरक्षा: Darbhanga Airport News: देश का 72वां हवाई अड्डा Darbhanga Airport अब...