
जनता दरबार: बिहार की राजनीति में जनता से सीधा संवाद हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। अब जदयू ने पटना स्थित अपने कार्यालय में एक बार फिर ‘जनता दरबार’ की शुरुआत की है, जहां मंत्री सीधे आम लोगों की शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करेंगे। यह कदम सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने और विभागीय कामकाज में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
क्या है JDU जनता दरबार की नई व्यवस्था?
जनता दल यूनाइटेड ने बिहार में जनसुनवाई को लेकर एक बड़ा संगठनात्मक अभियान शुरू किया है। इस नई व्यवस्था के तहत पार्टी ने अपने सभी मंत्रियों को जनता दरबार में बैठने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए एक सप्ताहवार टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में हर दिन सुबह 11:30 बजे तीन मंत्री जनता की शिकायतें सुनने के लिए मौजूद रहेंगे। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब सरकार आम लोगों तक अपनी सीधी पहुंच बढ़ाना चाहती है।
जदयू अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था में लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने पर जोर दिया जाएगा। पार्टी का मानना है कि इससे राज्यभर से आने वाले फरियादी अपनी शिकायतें सीधे मंत्रियों के सामने रख सकेंगे और संबंधित विभागों से जुड़े मामलों पर वहीं से कार्रवाई शुरू की जा सकेगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह पहल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद मजबूत करने और विभागीय कामकाज की निगरानी को बेहतर बनाने में सहायक होगी।
पूरा सप्ताहवार शेड्यूल: कौन मंत्री कब बैठेंगे जनता दरबार में?
जदयू ने जनता दरबार के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी किया है, ताकि फरियादी सही दिन सही मंत्री से मिल सकें।
- सोमवार: ग्रामीण विकास और ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े मंत्री लेसी सिंह, श्रवण कुमार और सुनील कुमार जनसुनवाई करेंगे।
- मंगलवार: जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री शीला मंडल और ऊर्जा विभाग के मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जनता की शिकायतें सुनेंगे।
- बुधवार: स्वास्थ्य विभाग के मंत्री निशांत कुमार, परिवहन विभाग के दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।
- गुरुवार: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी, मद्य निषेध एवं निबंधन मंत्री मदन साहनी और समाज कल्याण विभाग की मंत्री श्वेता गुप्ता जनसुनवाई करेंगी।
- शुक्रवार: वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, योजना विकास विभाग के भगवान सिंह कुशवाहा और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान जनता की समस्याएं सुनेंगे।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि हर दिन तय समय पर संबंधित मंत्री कार्यालय में मौजूद रहेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पार्टी का लक्ष्य और प्रभाव
जदयू के इस फैसले को संगठन और सरकार के बीच समन्वय मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हाल के महीनों में कई जिलों से स्थानीय समस्याओं और प्रशासनिक देरी की शिकायतें सामने आई थीं, जिसके बाद पार्टी ने जनता दरबार मॉडल को फिर से सक्रिय रूप में लागू करने का फैसला लिया है। इस पहल से न केवल आम जनता की समस्याएं हल होंगी, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंजनता की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मंत्री लेसी सिंह, एवं मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Singh, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, जनाब खालिद अनवर साहब सहित अनिल कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी एवं लोकप्रकाश सिंह उपस्थित रहे।








You must be logged in to post a comment.