spot_img

Darbhanga News: साहेब! तस्वीर को गौर से देखिए…क्या इस सड़क पर आप चलना चाहेंगे? अगर नहीं… फिर बीचों-बीच ये खड़ा बिजली का खंभा क्यों! बड़े हादसे का इंतजार है!

spot_img
- Advertisement -

बिजली का खंभा: जाले के वार्ड-दो में मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत बनी नई सड़क पर एक अजीबोगरीब समस्या खड़ी हो गई है। आलम ये है कि लाखों की लागत से बनी 12 फीट चौड़ी सड़क पर एक बिजली का खंभा ऐसे अड़ा है कि अब यह सड़क सिर्फ 6 फीट की ही रह गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, जो अपने अनाज और पशु चारे को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लाने-ले जाने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime: ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया इलाका, चायवाले की हत्या, जानिए

सड़क के बीचों-बीच बिजली का खंभा: आवागमन ठप, किसान परेशान

जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-दो में नवनिर्मित सड़क के ठीक बीच में एक बिजली का खंभा खड़ा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 फीट चौड़ी यह सड़क खंभा नहीं हटने की वजह से करीब छह फीट तक सिमट गई है। इस यातायात बाधा के कारण केवल साइकिल, बाइक और ऑटो-रिक्शा जैसे छोटे वाहन ही मुश्किल से गुजर पाते हैं, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य चारपहिया और बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है। घोघराहा-जाले मुख्य सड़क से श्मशान घाट की ओर जाने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन लोगों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

लापरवाही बनी हादसे का सबब

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन सदा ने बताया कि सड़क के बीच खड़ा यह बिजली का खंभा कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के दौरान कई बार ठेकेदार के माध्यम से बिजली विभाग को इस खंभे को हटाने के लिए सूचित किया गया था, लेकिन विभाग की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अब वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने इस मामले को कार्यपालक पदाधिकारी के संज्ञान में लाने की बात कही है ताकि इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो सके। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Education News: नवोदय विद्यालय रिजल्ट: दरभंगा के छात्रों ने CBSE 12वीं में गाड़े झंडे, खुशी प्रिया बनीं स्कूल टॉपर!

नवोदय विद्यालय रिजल्ट: अरे भैया! दरभंगा के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों...

Bihar Politics: ओसामा शहाब की गिरफ्तारी टली! पटना से खाली हाथ लौटी सीवान पुलिस, जानिए पूरा मामला

ओसामा शहाब: बिहार की सियासत में बुधवार का दिन गहमागहमी भरा रहा। जब सीवान...