
Bhagalpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। यहां बाथ थाना क्षेत्र के कस्टीकरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका की पहचान मुंगेर जिले के खड़गपुर तेगड़ा की निवासी पूजा कुमारी (पति मुनेश्वर कुमार) के रूप में हुई है। मायके पक्ष का कहना है कि पूजा की शादी साल 2013 में कस्टीकरी निवासी मुनेश्वर कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे लगातार दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पूजा अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गई है।
दहेज हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष पर शिकंजा
परिजनों ने बताया कि ससुराल में पूजा को अक्सर विवादों और दहेज प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। करीब एक हफ्ते पहले भी पति-पत्नी और दोनों पक्षों के बीच गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इस पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था और एक बॉन्ड भी तैयार किया गया था, जिसकी कॉपी मृतका के परिजनों के पास मौजूद है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पुलिस कर रही मामले की गहन जांच
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मृतका के परिजन दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





