मई,6,2024
spot_img

बिहार के 4 अधिकारियों को भी क्वॉरेंटाइन की फ़िराक में BMC, बोले DGP पूछ रहे SSP से ठिकाना

spot_img
spot_img
spot_img
  • महाराष्ट्र सरकार व वहां की बीएमसी की करतूत
  • बिहार के डीजीपी ने कहा, पटना के एसएसपी से चारों का लोकेशन मांग रही मुंबई पुलिस
  • बिहार के आईपीएस अधिकारी को नहीं मिली आईपीएस मेस में जगह

पटना, देशज न्यूज। सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस की जांच करने मुंबई पहुंचे पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी के बाद अब पहले से जांच कर रहे बिहार पुलिस के चार अधिकारियों को भी जबरन होम क्वॉरेंटाइन करने की कोशिश की जा रही है।  लेकिन राहत की बात यह है कि उनका लोकेशन अबतक मुंबई पुलिस या बीएमसी को नहीं मिल सका है।  sushant case news and mumbay police

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सोमवार को कहा कि एसपी विनय तिवारी के बाद पहले से केस की जांच कर रहे चार अन्य अधिकारियों को अब क्वॉरेंटाइन करने के लिए मुंबई से एक अधिकारी ने पटना के एसएसपी को कॉल कर लोकेशन मांगा है  लेकिन एसएसपी ने उन्हें लोकेशन नहीं दिया।

 

 गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर बीएमसी या मुंबई पुलिस को पहले से जांच कर रहे अधिकारियों को क्वॉरेंटाइन ही करना था तो वह तो पहले से ही मुंबई पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में हैं।  उनके दफ्तर जा रहे हैं।  लेकिन अब ऐसी कौन सी नौबत आ गई है कि एक सप्ताह के बाद उनको क्वॉरेंटाइन करने के लिए खोजा जा रहा है।  sushant case news and mumbay police

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

क्वॉरेंटाइन करने के विरोध में बिहार पुलिस ने लिखा पत्र 

केस की जांच करने के लिए पहुंचे एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करने पर पटना के जोनल आईजी संजय सिंह ने विरोध में मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।  उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी की कार्यशैली को  गलत बताया गया है।  बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार की  देर रात इस मामले पर ट्वीट किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News@May5 : खेत में फंसी Tejashwi Yadav की Car! लड़खड़ाते निकले बाहर

 

उन्होंने सिटी एसपी के हाथ पर लगे होम क्वॉरेंटाइन की मुहर की तस्वीर और वीडियो भी ट्वीट किया है।  गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीटर पर लिखा है आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी अपनी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे थे।  उन्हें अपनी टीम को लीड करना था लेकिन उन्हें रात के 11 बजे जबरन क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। sushant case news and mumbay police

 उन्होंने मुंबई के आईपीएस मेस में रहने के लिए आग्रह किया था लेकिन जगह नहीं दी गयी।  वे गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में रह रहे थे।  अब वे वहां से बाहर नहीं निकल सकते। sushant case news and mumbay police

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें