spot_img

Darbhanga News: कमिश्नर पहुंचे DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिखी कु-अव्यवस्था, जताई नाराजगी, पढ़िए -DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्या-क्या खामियां मिलीं?

spot_img
- Advertisement -

DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल: दरभंगा में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने खुद आयुक्त हिमांशु कुमार राय अस्पताल पहुंच गए। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने न सिर्फ मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की, बल्कि अस्पताल में चल रही अव्यवस्थाओं पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।दरभंगा: दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने आज डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के बाद हुई समीक्षा बैठक में अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।Darbhanga News: कमिश्नर पहुंचे DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिखी कु-अव्यवस्था, जताई नाराजगी, पढ़िए -DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्या-क्या खामियां मिलीं?

- Advertisement -

DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्या-क्या खामियां मिलीं?

चिकित्सकों ने आयुक्त को बताया कि वर्तमान में अस्पताल में कुल 06 विभाग संचालित हैं, जबकि कुल 08 विभाग चलाए जाने हैं। इस पर आयुक्त ने शेष विभागों को भी जल्द शुरू करने का आदेश दिया। साथ ही, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की कमी पर भी ध्यान दिलाया गया। आयुक्त ने अस्पताल में एंबुलेंस सेवा, ब्लड बैंक, दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की भी जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अस्पताल से ही सभी आवश्यक दवाएं मिलें ताकि उन्हें बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि 612 दवाओं में से अभी 208 दवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध हैं, जो निःशुल्क दी जाती हैं।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। आयुक्त ने जोर देकर कहा कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी आधारभूत स्वास्थ्य सुविधाएँ समन्वय तथा तत्परता के साथ मिलनी चाहिए।

- Advertisement -

अव्यवस्था पर आयुक्त की नाराजगी: बंद लिफ्ट से लेकर रेफरल तक

निरीक्षण के दौरान कई ऐसी बातें सामने आईं जिन पर आयुक्त महोदय ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अस्पताल में 6 लिफ्ट होने के बावजूद सभी का बंद होना उन्हें नागवार गुजरा। उन्होंने मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न करने के भी निर्देश दिए। बैठक में ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, ओटी असिस्टेंट, सीनियर रेजिडेंट और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का भी आदेश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga -Kusheshwarsthan Rail News: कुशेश्वरस्थान में सकरी-हसनपुर रेल परियोजना ठप: विरोध में बाजार बंद! नारेबाजी, पढ़िए -क्या नेताओं ने तोड़ दिया लाखों का सपना?

भविष्य की योजनाएं और कड़े निर्देश

आयुक्त ने बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (BMSICL) को हर महीने दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने और DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। मानव संसाधन की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधीक्षक डीएमसीएच, प्राचार्य, सिविल सर्जन और संबंधित चिकित्सकों को मिलकर आवश्यक मानव संसाधन का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंइस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राजीव कुमार सिंह, उप निदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, उप निदेशक डॉ. सच्चिदानंद सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सरोज कुमार, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य, डॉ संजय कुमार झा, डॉ. हरी दामोदर सिंह, डॉ सुरेन्द्र कुमार, डॉ अमित कुमार झा सहित कई अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics News: सम्राट चौधरी का पीएम मोदी को भावुक पत्र: 12 साल में कैसे बदला बिहार का भाग्य! DARBHANGA से लेकर पूरे राज्य...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की प्रशंसा की। उन्होंने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास औ#BiharPolitics,#PMModi,#SamratChaudhary

IIT Patna Placements News: IIT पटना के हाइब्रिड छात्रों ने मारी बाजी, 56 लाख का पैकेज! NEP मॉडल की सफलता

आईआईटी पटना के हाइब्रिड यूजी-पीजी छात्रों को 2026 भर्ती सीजन में शानदार प्लेसमेंट मिला है। अधिकतम 56 लाख रुपये का पैकेज मिला। यह NEP 2020 के हाइब्रिड मॉडल की सफ#IITPatnaPlacements,#HybridLearning,#EducationNews

Darbhanga Lottery News: दरभंगा जंक्शन पर ‘बड़ा ‘बंपर इनाम’ का खेल’ खत्म! 86 हजार लॉटरी टिकट जब्त|Madhubani -अंतरप्रदेशीय कनेक्शन की इनवेस्टिगेशन!

दरभंगा जंक्शन पर जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 86 हजार से अधिक अवैध लॉटरी टिकटों का विशाल भंडार जब्त किया है। दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिससे अवैध ल#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LotteryScam

Patna Crime News: पटना में छात्रा से बड़ी वारदात, झांसा देकर ऑटो में खींचा, पढ़िए – दोस्त, तेज म्यूज़िक और बहादुरी… ये हो क्या...

पटना में मगध महिला कॉलेज की एक छात्रा ने चलती ऑटो से कूदकर अपने अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया। परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ऑटो चालक और एक अन्य व्यक्ति ने अ#PatnaCrime,#StudentSafety,#AbductionAttempt