खगड़िया, देशज न्यूज। एनएच—31 पर बिहपुर के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagaria
तीन अन्य घायल खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पसराहा गांव के निवासी हैं। मृत महिलाओं की पहचान रीना देवी और रिंकू देवी के रूप में हुई है। दोनों सगी बहनें थीं। रीना देवी खगड़िया जिले के पसराहा गांव निवासी गणपति सिंह की पतोहू बतायी गयी हैं, जबकि रिंकू देवी की ससुराल पास के ही सोनडीहा गांव में थी।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagariaबताया जाता है कि रक्षा बंधन के दिन दोनों अपने भाई को राखी बांधने अपने मायका नवगछिया के कदवा गांव एक टेम्पो से जा रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष सभी घायलों को गोगरी अनुमंडल अस्पताल भेजने में सक्रिय हो गए।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagaria
इसी बीच नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस घटना को लेकर पसराहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रालोसपा के खगड़िया जिला अध्यक्ष अमित कुमार मंटू ने मृतकाओं केे परिजनों को मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन से की है।NH 31, Pasraha, Bihpur, khagaria