मई,3,2024
spot_img

राहुल गांधी के सामने सुशांत मर्डर CBI जांच को लेकर बिहार व महाराष्ट्र कांग्रेस दो फाड़

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज।  बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुशांत सिंह राजपूत का भी मामला उठा। हैरानी की बात यह रही कि महाराष्ट्र कांग्रेस सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच का विरोध कर रही है तो बिहार कांग्रेस कह रही है कि इस मामले की सीबीआई जांच से ही सच सामने आयेगा।

 

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुशांत सिंह राजपूत का मामला भी उठा है। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने आलाकमान को बताया कि वे इस मामले की सीबीआई जांच के समर्थक हैं। विगत 3 अगस्त को बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान भी कांग्रेस विधायक अवधेश सिंह ने सदन में सीबीआई जांच की मांग की थी। Congress devided in CBI

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बिहार कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि वे भी सुशांत मामले की हकीकत सामने लाने के पक्षधर हैं। लिहाजा उन्हें भी इस मामले की सीबीआई जांच से आपत्ति नहीं है। गोहिल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के बारे में लोगों में गलत मैसेज दे रही हैं।

 

 कांग्रेस के नेताओं को लोगों को बताना चाहिये कि वे सीबीआई जांच के विरोधी नहीं हैं। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जब यह चर्चा हो रही थी, उस वक्त राहुल गांधी मौजूद नहीं थे। लिहाजा उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पायी। लेकिन पार्टी के बाकी नेताओं में से किसी ने सीबीआई जांच का विरोध नहीं किया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

 वैसे कांग्रेस की वीडियो कांफ्रेंसिंग में राहुल गांधी ने चुनाव के मद्देनजर पार्टी का हाल जाना। राहुल गांधी ने राज्य के प्रदेश से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के जरिए संवाद किया। राहुल गांधी ने जाना कि बिहार कांग्रेस किस तरह से चुनावी तैयारी कर रही है। Congress devided in CBI

 

उन्होंने कोरोना को लेकर भी कांग्रेसी नेताओं से बात की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा जिला और ब्लॉक अध्यक्ष, सभी सांसद-विधायक, विधान पार्षद, सभी फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, रिसर्च विभाग आदि के प्रदेश और जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।Congress devided in CBI

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

महाराष्ट्र में विरोधबिहार में समर्थन

दिलचस्प बात यह है कि यही कांग्रेस महाराष्ट्र में सुशांत मामले की सीबीआई जांच का विरोध कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता ताबड़तोड बयान दे रहे हैं कि इस मामले की सीबीआई जांच नहीं होनी चाहिये। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सुशांत मामले में बिहार पुलिस की जांच को संविधान की हत्या करार दिया था। लेकिन दूसरी ओर बिहार कांग्रेस के नेता सीबीआई जांच का समर्थन कर रहे हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें