मई,3,2024
spot_img

पटना में सुशांत का घर बनेगा स्मारक,लाएं जाएंगें मुंबई से उसके निजी सामान,पालतू कुत्ता भी आएगा

spot_img
spot_img
spot_img

पटना,देशज न्यूज। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में राजधानी पटना के राजीव नगर स्थित उनके घर के एक हिस्से को स्मारक (मेमोरियल) के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए उनके परिजनों ने अभिनेता से जुड़ी चीजों को यहां जुटाना शुरू कर दिया है।

 

मुंबई स्थित आवास से भी उनकी निजी चीजों को यहां लाया गया है। सुशांत को स्वजन प्यार से उसे गुलशन बुलाते थे। वे भले इस दुनिया में न हों पर उनकी ढेर सारी चीजें पहले से ही पटना स्थित आवास पर हैं। अभिनेता के चचेरे भाई और छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि स्मारक बनाने का काम जल्द शुरू किया जा सकता है। अभिनेता के घर राजीव नगर के रोड नंबर छह में हैजहां उनके पिता रहते हैं।

नीरज ने बताया कि सुशांत के पिता की तबीयत अभी ठीक नहीं है। वह थोड़े नॉर्मल होते हैं तो राजीव नगर वाले घर पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सुशांत का केस सीबीआई को सौंपे जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब जल्द से जल्द इंसाफ होगा। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष को सजा नहीं मिले और ना ही कोई दोषी बचना चाहिए। नीरज ने बिहार पुलिस की तारीफ की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

2020 के आखिर तक शुरू हो सकता है काम 

सुशांत के परिजनों की मानें तो स्मारक का काम साल के आखिर तक शुरू हो सकता है। इसमें अभिनेता का गिटारटेलीस्कोपउनका पालतू कुत्ताउनकी गाड़ियांउनकी कुर्सी और टेबल समेत कई निजी चीजें प्रदर्शित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

 

ये सारा सामान 24 जुलाई को ही सुशांत के पिता केके सिंह को सौंप दिया गया है। वह फिलहाल फरीदाबाद में अपनी बेटी के पास हैं। उनके पटना लौटने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

 

विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का इसी साल 14 जून को मुंबई में उनके घर में पंखे से लटकता शव मिला था। 34 साल की उम्र में सुशांत के चले जाने से उनके प्रशंसकों व बॉलीवुड कलाकारों को तगड़ा झटका लगा था। Sushant Patna house

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें