मई,5,2024
spot_img

#BiharNews-शातिरों ने ट्विटर पर Ips विनय तिवारी का बनाया फर्जी अकाउंट, कई पोस्ट किए

spot_img
spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। शातिरों ने आईपीएस अधिकारी व पटना के सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नाम पर फर्जी सोशल साइट पर अकाउंट बना लिया  और वे इस पर  कई पोस्ट कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर आईपीएस विनय तिवारी ने  इसकी शिकायत की  और अपने अकाउंट से ट्विटर एडमिन को टैग कर फर्जी अकाउंट का लिंक शेयर किया और उसे तत्काल बन्द करने को कहा है।
उनकी सिकायत पर आईटी सेल ने कार्रवाई करते हुए आईपीएस विनय तिवारी के नाम से बनाये गए फेक अकाउंट को बन्द कर दिया।
दरअसल, शातिरों ने विनय तिवारी की पुलिस यूनिफॉर्म वाली फ़ोटो उनके असली अकाउंट के प्रोफाइल तस्वीर लेकर ट्वीटर पर अकाउंट बनाया। Patna Police City SP
जांच के दौरान प्रोफाइल में नाम सही पाया गया  लेकिन, ओरिजनल और फेक अकाउंट के बीच कुछ अंतर था। ओरिजनल अकाउंट में विनय ॐ तिवारी लिखा और ये वेरिफाइड है. जबकि फेक अकाउंट में Vinay Om Tiwari, IPS लिखा हुआ था।
यह अकाउंट वेरिफाइड भी नहीं था। फिलहाल शिकायत के बाद फेक अकाउंट को बन्द कर दिया गया है। साथ हि पता किया जा रहा है कि ऐसा किसने किया है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच करने के लिए आईपीएस विनय तिवारी  पटना से मुंबई गए थे। वहां पर उनको   बीएमसी की टीम ने जबरन क्वारेंटाइन कर दिया था। इसके बाद से ही वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।Patna Police City SP
यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें