spot_img

Gopalganj Student Missing: ट्रेन से भेजा दर्दभरा मैसेज, फिर लापता हो गया छात्र फैजान… पढ़िए- ‘अब्बू लड़ाई हो गई है, ट्रेन में मार रहे हैं, सब… छुप कर मैसेज कर रहा हूं’

spot_img
- Advertisement -

Gopalganj Student Missing: गोपालगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक छात्र ट्रेन में सफर के दौरान रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। उसने अपने पिता को आखिरी मैसेज में बताया कि उसे ट्रेन में पीटा जा रहा है। इस खबर के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और हर कोई उसकी सकुशल वापसी की तलाश में जुटा है।

- Advertisement -

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के चुरामन चक भटवलिया गांव का 20 वर्षीय छात्र फैजान रजा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। ट्रेन में सफर के दौरान भेजे गए उसके दर्दभरे मैसेज के बाद से परिवार में दहशत फैल गई है। गोपालगंज पुलिस से लेकर उत्तर प्रदेश रेलवे पुलिस तक छात्र की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gold Silver Price : सोना-चांदी धड़ाम: रिकॉर्ड ऊंचाई से इतना टूटा दाम, जानें क्यों घट रहे हैं Gold Silver Price!

क्या हुआ छात्र के साथ?

जानकारी के अनुसार, चुरामन चक भटवलिया गांव निवासी शिक्षक इम्तियाज अहमद शाह उर्फ आतिश गोपालगंजवी का इकलौता पुत्र फैजान रजा उत्तर प्रदेश के मऊ जिले स्थित जामिया अमजदिया धूसी मदरसे में पढ़ाई करता है। कुर्बानी की छुट्टी में वह सोमवार की सुबह 5:40 बजे मऊ रेलवे स्टेशन से पूर्वांचल एक्सप्रेस में सवार होकर भटनी जंक्शन के लिए रवाना हुआ था, जहां से उसे अपने घर पहुंचना था। इसी दौरान बलथरा रोड और सलेमपुर जंक्शन के बीच सुबह 7:06 बजे फैजान ने अपने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि ‘अब्बू लड़ाई हो गई है, ट्रेन में मार रहे हैं, सब… छुप कर मैसेज कर रहा हूं’। यह मैसेज पिता ने सुबह 7:41 बजे देखा। इसके बाद उन्होंने जवाब देते हुए बेटे से किसी स्टेशन पर उतरने और कॉल करने को कहा, लेकिन उसके बाद से न तो कोई जवाब आया और न ही मोबाइल पर संपर्क हो सका।

Gopalganj Student Missing: तलाश में जुटी पुलिस और परिजन

मैसेज पढ़ते ही परिवार में दहशत फैल गई। पिता इम्तियाज अहमद शाह अपने परिजनों के साथ गोपालगंज एसपी विनय तिवारी के कार्यालय पहुंचे और पुत्र फैजान रजा की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। इसके बाद फुलवरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं फैजान के पिता ने मऊ रेलवे स्टेशन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से छात्र की तलाश में जुटी हुई है। परिजन मऊ से लेकर भटनी जंक्शन तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बेटे की खोज कर रहे हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गांव में भी घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस पूरी घटना ने गोपालगंज में Gopalganj Student Missing के मामलों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: अलीनगर Nawah Sankirtan भक्तिमय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य मंगलमय समापन, नामचीन कलाकारों ने बिखेरी सुर लहरी, हजारों भक्त हुए शामिल, भवानी झा...

Nawah Sankirtan: अलीनगर के नावानगर गांव में नौ दिनों तक चला भक्ति और आस्था का महापर्व नवाह संकीर्तन अब समाप्त हो गया है। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा औ

Darbhanga Power Outage: दरभंगा के केवटी में आंधी-बारिश से त्राहिमाम,20 घंटे से बिजली गुल, आवागमन ठप

Power Outage: दरभंगा केवटी में सोमवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि लोगों की जिंदगी बेपटरी हो गई है। 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से ह

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस परीक्षा की तारीख बदली, अब इस दिन होगा इम्तिहान, जानिए -Police Exam की नई तारीख और परीक्षा पैटर्न! पढ़िए...

Bihar Police Exam: बिहार में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले हजारों युवाओं के लिए एक अहम खबर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक

Darbhanga News: दरभंगा में, Madhubani -Samastipur -Darbhanga Commissioner Meeting: कमिश्नर हिमांशु राय ने विधि-व्यवस्था, विकास और बकरीद की तैयारियों पर कड़े निर्देश दिए ही,...

Darbhanga Commissioner Meeting: बिहार के दरभंगा प्रमंडल में एक बड़ी बैठक हुई है, जिसमें कमिश्नर हिमांशु कुमार राय ने जिले की विधि-व्यवस्था, विकास कार्यों की प्र