अप्रैल,29,2024
spot_img

खुद Homequarentine तेजस्वी पहुंचे RJD दफ्तर, कल PA के संक्रमित होते हुए थे quarentine

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को अचानक राजद दफ्तर पहुंच गए। तेजस्वी यादव का राजद कार्यालय पहुंचना वैसे तो कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि वक्त चुनाव का है और इससे पहले तेजस्वी  लगातार पार्टी दफ्तर आते रहे हैं। यहीं से कई प्रेस कान्फ्रेंस भी उन्होंने की है लेकिन शुक्रवार को तेजस्वी यादव के पार्टी दफ्तर पहुंचने पर लोगों को थोड़ी हैरानी जरूर हुई है क्योंकि कल उनके बीमार होने की खबर सामने आयी थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

तेजस्वी यादव के निजी सहायक संजय यादव कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा था कि पीए संजय यादव में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से ही तेजस्वी ने लोगों से मिलना-जुलना बंद कर दिया है और बायोडाटा लेकर राबड़ी आवास पहुंचने वाले टिकटों के दावेदार या फिर तेजस्वी से मुलाकात की चाहत लेकर राबड़ी आवास पहुंचने वाले राजद के नेता और कार्यकर्ता मायूस लौट रहे हैं। लेकिन अब तेजस्वी यादव पार्टी दफ्तर पहुंचने से उनसे मिलने वालों में ख़ुशी व्याप्त है। Home quarentine Tejaswi came to RJD office

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| शादी में वरमाला से पहले दुल्हे को काटा सांप...रातभर Hospital, Doctors.......शहनाई और 7 फेरे का Climax

शुक्रवार को ही वामदलों के नेताओं  ने भी राजद दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की थी और मुलाकात के बाद यह दावा किया कि वे मजबूती से राजद के साथ खड़े हैं। तीन दिनों के भीतर जगदानंद सिंह से वामदलों के नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी। बहरहाल तेजस्वी के पार्टी दफ्तर पहुंचने से राजद दफ्तर के बाहर मंडराने वाले टिकटार्थियों की निराशा कुछ जरूर कम हुई होगी।quarentine

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | अपहरण-हत्या में 28 साल बाद Ex MLA Tarakeshwar Singh को उम्रकैद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें