पटना, देशज न्यूज। सुशांत सिंह राजपूत मर्डर मिस्ट्री की जांच करने जब अचानक बिहार की पुलिस मुंबई पहुंची तो आनन-फानन में उनके एसएसपी को क्वॉरंटाइन कर लिया गया। मकसद था, महाराष्ट्र सरकार की पोल ना खुले और सुशांत सिंह मौत की जांच सही तरीके से आगे नहीं बढ़े। लगता है, यह फार्मूला अब ट्रेंड में है। ताजा मामला झारखंड से आया है। झारखंड में इन दिनों लालू प्रसाद जेल में हैं। बिहार में चुनाव है, सो राजद का पूरा फोकस रांची में लालू प्रसाद पर है।
जानकारी के अनुसार, लालू रांची से ही बिहार चुनाव का सुपरविजन कर रहे हैं। यही वजह है, पहले तेजप्रताप फिर आज विधानसभा चुनाव के टिकट की आस लेकर सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दरबार में पहुंची बाराचट्टी से आरजेडी विधायक समता देवी को चौदह दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है।
समता अपने समर्थकों के साथ रांची मे रिम्स के निदेशक के बंगले के बाहर जैसे ही पहुंची लालू यादव से मिलने के पहले ही जिला प्रशासन ने उन्हें व उनके समर्थकों को चौदह दिनों के लिए क्वॉरंटाइन कर दिया।