मई,6,2024
spot_img

लगातार अज्ञात की मौत से सहमा दरभंगा, गुरुवार को फिर 1 की मौत, कबीर ने दिखाई सेवा-मानवता

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। दरभंगा में लगातार अज्ञात लोगों की मौत हो रही हैं। यह चिंता का भी विषय है और चिंतनीय भी। महज  एक सप्ताह के अंदर यहां तीन अज्ञात की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं। आखिर ये अज्ञात कौन हैं, कहां से आते हैं। हालांकि सबसे सुखद बात यह है,कबीर सेवा संस्थान अपने स्तर से इन अज्ञात लोगों की ना सिर्फ सेवा कर रहे बल्कि मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार भी पूरी रस्म-अदायगी के साथ करने में आगे आ रहे।

ताजा मामला गुरुवार की है। यहां तीसरे अज्ञात की मौत हो गई है। मामला सदर थाना अंतर्गत बस स्टैंड दिल्ली मोड़ से जुड़ा है। मोड़ के पास मांग कर खाने वाले भिखारी को बुधवार को अज्ञात वाहन ने घक्का मार दिया, जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

कबीर सेवा संस्थान ने अपने स्तर से गुरुवार को शव का संस्कार कर दिया। एक सप्ताह में दरभंगा में ये तीसरे अज्ञात की मौत है। गत शुक्रवार को दरभंगा अस्पताल में एक ने दम तोड़ा था। वहीं, फिर शनिवार को सिमरी में एक अज्ञात का शव पानी में मिला था। तीनों का विधिपूर्वक संस्कार सम्पन्न कराया गया। इस संबंध में समाजसेवी नवीन सिन्हा ने बताया, अस्पताल पहुंचाने वाले से लेकर शमसान पहुंचाने वाले व संस्कार करनेवाले सभी सहयोगियों आभार व्यक्त करता हूं। ऐसे पुनीत कार्य में सभी आगे आकर मदद कर रहे हैं।लगातार अज्ञात की मौत से सहमा दरभंगा, गुरुवार को फिर 1 की मौत, कबीर ने दिखाई सेवा-मानवता

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें