अप्रैल,29,2024
spot_img

लोग बाढ़-कोरोना से तबाह हैं, बिहार में फूंका जा रहा चुनाव का शंखनाद, जनता सब जानती है: संजय

spot_img
spot_img
spot_img
बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो।सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा राजद नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि जिनके पुरखे महायजस्वी भीड़ क्यो ये घबराए, सभी एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता तेजस्वी प्रताप से घबरा गए हैं। राजद युवा नेता संजय सिंह ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि लोग कोरोना व बाढ़ की विभीषिका से तबाह हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल रैली के माध्यम से चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं।
कहा, जनता सब जान गयी है कि एनडीए के नेता सिर्फ झूठा वादा कर रही है। बिहार में अब बदलाव की जरूरत है। श्री सिंह का कहना है कि राजद ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों के बारे में सोचती है। सीएम नीतीश कुमार के 15 वर्ष मे क्या विकास किए हैं।लोग बाढ़-कोरोना से तबाह हैं, बिहार में फूंका जा रहा चुनाव का शंखनाद, जनता सब जानती है: संजय
श्री सिंह ने कहा सड़क अभी भी बदहाल,लोग सड़क,पुल,पुलिया के निर्माण के लिये टकटकी लगाये हुए है।शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग दयनीय स्थिति में है। शराब बंदी का असर कहीं भी नहीं दिख रहा है।गौड़ाबौराम विधान सभा मे जो विकास होना चाहिये वह नहीं हुआ है।
आरजेडी युवा नेता व सामाज सेवी पप्पू सिंह ने कहा कि गौड़ाबौराम प्रखंड के रहीटोल, गौड़ा,परसरमा समेत कई ऐसे सड़क है जो आजादी के बाद भी निर्माण नही हो पाया है। ऐसे सड़को की निर्माण के लिए उन्होंने कार्यपालक अभियंता से बातचीत कर अविलंब स्वीकृत करने की मांग की है।                                                                                                                                                                                       adv

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें