spot_img

दरभंगा में सनसनीखेज वारदात: पति को छोड़ा ! प्रेमी ने कांड कर डाला… महिला की संदिग्ध ‘ ज़हरीली ‘ मौत!

Darbhanga Woman Death: दरभंगा के हायाघाट में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके प्रेमी पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि उन्होंने एक माह पहले भी पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Woman Death: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात: पति को छोड़ा ! प्रेमी ने कांड कर डाला… महिला की संदिग्ध ‘ ज़हरीली ‘ मौत! मामला, हायाघाट थाना क्षेत्र के गोबरसिट्ठा गांव की है, जहां 28 वर्षीय अंजुम परवीन का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। आरोप प्रेमी पर लगा है लेकिन मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जहर की बात मृतका अंजुम के पिता मो. इसराइल कर रहे और सीधे आरोप प्रेमी चांद पर लग रहा है। अंजुम के पति की आंख की रोशनी जा चुकी है और अंजुम मायके में रह रही थी जहां प्रेम जाल और शादी का दबाव का अंत शायद मौत बनकर सामने है। हायाघाट पुलिस पूरे मामले की जड़ से तहकीकात में जुटी है। जल्द ही खुलासा होगा आख़िर क्यों और कैसे हुई मौत?

- Advertisement -

बिहार के दरभंगा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने उसके प्रेमी पर जबरन जहर पिलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना हायाघाट थाना क्षेत्र के गोबरसिट्ठा गांव की है, जहां 29 वर्षीय अंजुम परवीन का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिवार का दावा है कि उन्होंने एक महीने पहले भी पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

अंजुम परवीन की शादी मो. अनवर से हुई थी। शादी के करीब एक दशक बीत चुके हैं और उनके दो बेटे भी हैं। पति मो. अनवर की आंखों की रोशनी चली गई थी, जिसके बाद अंजुम लगभग एक साल से अपने पति का घर छोड़कर मायके में रह रही थीं। इसी दौरान उनकी पहचान गांव के मो. चांद से हुई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। अंजुम के पिता मो. इसराइल ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मो. चांद अपने घर बुलाकर ले गया, जहां पहले उसके साथ मारपीट की गई और बाद में जहर पिला दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: DM Kaushal ने NH सिमरी, मब्बी, भालपट्टी, मनीगाछी और सदर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने का दिया अल्टीमेटम!

प्रेमी पर जहर पिलाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मो. चांद ने उसे जबरन जहर पिलाया है। तबीयत बिगड़ने पर अंजुम को पहले हायाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी और उनकी मौत हो गई। एक साल से अंजुम और चांद के बीच बातचीत होती थी, और उन्होंने कई बार लड़के को समझाया भी था कि वह अंजुम से दूर रहे, लेकिन वह नहीं माना। अंजुम की मौत के बाद से आरोपी पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि चांद एक साल से बात कर रहा था और उसे लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था।

भाई ने कहा, ‘चांद एक साल से मेरी बहन से बात कर रहा था, उसे कई बार समझाया भी था। मैंने चांद को बोला कि तुम ये सब छोड़ दो। वो शादीशुदा है, उसके 2 बच्चे भी हैं। फिर भी वो नहीं माना। अंजुम ने मुझे बताया था कि चांद बार-बार उसे फोन करता है, शादी के लिए प्रेशर बनाता है। तीन दिन पहले अंजुम उसकी मां से मिलने गई थी।’

पति बोले- पत्नी मेरे साथ नहीं रहती थी, पुलिस बोली- आवेदन का इंतजार

अंजुम के पति मो. अनवर, जिनकी आंखों की रोशनी 2012 में जा चुकी है, ने बताया कि उनकी पत्नी लगभग एक साल से उनके साथ नहीं रह रही थीं और मायके में रह रही थीं। इस पूरे मामले पर हायाघाट थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती ने जानकारी दी कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार भारती ने बताया, ‘महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अभी तक परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

थानाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार से आवेदन का इंतजार कर रही है। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित परिवार ने आरोपी मोहम्मद चांद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में नशे के सौदागरों पर कहर! पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद

Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। संध्या गश्ती के दौरान 376 नशीली गोलियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई ड्रग का#DarbhangaNews,#BiharCrime,#DrugSeizure

खुशखबरी! पटना, नालंदा, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर के 10 लाख किसानों के लिए सरकार ने खोला पिटारा, अब नहीं होगी पानी की किल्लत

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 'मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना' को मंजूरी दी, जिससे 10 लाख किसानों को ₹5000 करोड़ का सीधा लाभ मिलेगा। य#BiharCabinet,#SamratChoudhary,#BiharFarmers

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर अनियंत्रित ट्रक दो घरों में घुसा, 12 घायल, बच्चे फंसे!

Bhagalpur Accident: भागलपुर में NH-31 पर बड़ा हादसा! तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे दो घरों में जा घुसा, जिससे 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। बच्चों के दबे होने की आशंका, ग#BhagalpurAccident,#NH31Accident,#BiharNews

सीतामढ़ी में पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’, कुख्यात अपराधी के पैर में दागी गोली, 1.5 लाख की लूट का राज खुला!

Sitamarhi Police Encounter: सीतामढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में डेढ़ लाख की लूट का सरगना चंदन कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके चार अ#SitamarhiPolice,#BiharCrime,#PoliceEncounter