spot_img

दरभंगा में हैवानियत की हदें पार! डॉक्टर की बहू को इंजेक्शन देकर बाल काटे, लाखों के गहने लूटे | पांच हथियारबंद अपराधियों का तांडव

Darbhanga Crime: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में पांच बदमाशों ने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के आवास पर धावा बोला। उन्होंने उनकी 22 वर्षीय पुत्रवधू करिश्मा देवी को अमानवीय यातनाएं दीं और लाखों के आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Crime: दरभंगा में हैवानियत की हदें पार! डॉक्टर की बहू को इंजेक्शन देकर बाल काटे, लाखों के गहने लूटे | पांच हथियारबंद अपराधियों का तांडव। पहले बंधक बनाया। टीवी के आवाज तेज किए। बेहोशी की सुई लगाई। बाल भी काट दिए। आराम से डकैती कर सभी अपराधी चलते बने। सदस्य घर लौटे, तो वारदात का पता चला। बेहोश करिश्मा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए – Big ब्रेकिंग crime news

- Advertisement -

बिहार के दरभंगा जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में गुरुवार की देर शाम एक होम्योपैथिक चिकित्सक के घर भीषण डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। पांच हथियारबंद बदमाशों ने न केवल लाखों के गहने और नकदी लूटी, बल्कि घर में अकेली मौजूद डॉक्टर की पुत्रवधू को बंधक बनाकर उसके बाल काट दिए और इंजेक्शन देकर बेहोश भी कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  AIIMS के डॉक्टर अब दरभंगा में! बिरौल प्रथम हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी सेंटर में देंगे एम्स के विशेषज्ञ डॉ. विश्वनाथ झा सेवा, मिलेगा गंभीर बीमारियों का पक्का इलाज, जानें किसे मिलेगा मुफ्त फायदा

बेटे की बहू को बनाया निशाना, टीवी की आवाज की तेज

मिली जानकारी के अनुसार, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पवन मिश्रा के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया। डकैती के समय घर में उनकी छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी अकेली थीं। पांच की संख्या में आए बदमाश छत के रास्ते घर में घुस गए। उन्होंने सबसे पहले टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि बाहर किसी को चीख-पुकार सुनाई न दे। इसके बाद उन्होंने करिश्मा देवी को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बदमाशों ने डॉ. पवन मिश्रा की पुत्रवधू करिश्मा देवी के बाल काटे, उन्हें इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया और करीब 5 लाख रुपये के गहने व 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

- Advertisement -

इस दौरान बदमाशों ने करिश्मा देवी को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित किया। उन्होंने उसके बाल काट दिए और उसे इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। वारदात के बाद घर में बिखरा सामान और करिश्मा देवी की हालत देखकर परिवार के सदस्य और ग्रामीण सन्न रह गए।

यह भी पढ़ें:  आपके बच्चे के स्कूल में अब पढ़ाई सुधरेगी! बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अधिकारी हर महीने गांव आएंगे

लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

डकैतों ने घर से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के गहने और 35 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे, तो उन्हें पूरी वारदात का पता चला। बेहोश करिश्मा देवी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga LNMU से निकला नव विज्ञान, खेती का भविष्य बदलेंगे ये 'छोटे जीव'! बिहार के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी | जानिए - खेती को कैसे बचा रहे 'सीड एंडोफाइट्स'

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों में इस तरह की खौफनाक डकैती से आक्रोश है और वे पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Exam Special Train: 12 जुलाई की परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान! अब नहीं होगी छात्रों को परेशानी | जानिए – समस्तीपुर...

Bihar Exam Special Train: 12 जुलाई 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए समस्तीपुर मंडल ने 'एग्जाम स्पेशल' ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है, जिससे हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।#BiharExam,#SamastipurRail,#ExamSpecialTrains

Bihar Road Project: NH-139 औरंगाबाद-नौबतपुर खंड बनेगा चार लेन का, DPR हो रहा तैयार

Bihar Road Project: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-139 के औरंगाबाद-नौबतपुर खंड को चार#BiharRoadProject,#NHAI,#BharatmalaExpressway

Banka Encounter बांका डबल मर्डर में एनकाउंटर: पुलिस की गोली से घायल हुआ मुख्य आरोपी, ऐसे किया गया ‘हाफ एनकाउंटर’

Banka encounter: बांका में दोहरे हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त सचिन सिंह को पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में घायल कर दिया। रांची से गिरफ्तारी के बाद भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली#BankaEncounter,#BiharCrime,#SachinSingh

उत्तर बिहार के लिए बड़ी खबर! मुजफ्फरपुर में खुला 139 करोड़ का नया पिकनिक स्पॉट, जानिए – CM Samrat कब करेंगे उद्घाटन

Muzaffarpur Development: मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर लेक फ्रंट उत्तर बिहार के लोगों के लिए नया आकर्षण बनेगा। 139 करोड़ की लागत से विकसित इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रवि#MuzaffarpurNews,#BiharTourism,#SamratChoudhary