अप्रैल,28,2024
spot_img

22 अक्टूबर को दरभंगा-मधुबनी-समस्तीपुर में विधान परिषद सदस्य के लिए होगा चुनाव

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,  देशज टाइम्स ब्यूरो। आयुक्त कार्यालय सभागार में बिहार विधान परिषद सदस्य के लिए दरभंगा शिक्षक व स्नातक क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर आयुक्त  मयंक वरवड़े ने दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय जिला के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

बैठक को संबोधित करते आयुक्त श्री वरवडे़ ने कहा,बिहार विधान परिषद सदस्य के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस नोट जारी किया जा चुका है। 28 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। पांच अक्टूबर  तक नामांकन चलेगा। 6 अक्टूबर को संवीक्षा होगी। 8 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि है। 22 अक्टूबर की सुबह 8:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। 12 से 14 नवंबर  तक मतगणना होगी।

उन्होंने कहा,दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी में 23, दरभंगा में 32, समस्तीपुर में 24 व बेगूसराय में 20 कुल 99 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 141 मतदान केंद्र हैं। इनमें 102 मुख्य मतदान केंद्र व 39 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes का IIT JEE Results में जलवा, 15 में 13 छात्रों ने मारी बाजी, Krishna Raj@Rank 86, Director Captain Ashutosh Kumar Jha ने कहा, सर्वश्रेष्ठ मेधाशक्ति ही पहचान

मधुबनी में 24 मुख्य मतदान केंद्र व 8 सहायक मतदान केंद्र, दरभंगा में 34 मुख्य मदान केंद्र व 10 सहायक मतदान केंद्र, समस्तीपुर में 24 मुख्य मतदान केंद्र एवं 9 सहायक मतदान केंद्र एवं बेगूसराय में 20 मुख्य मतदान केंद्र एवं 12 सहायक मतदान केंद्र हैं।

उन्होंने कहा,चुनाव में कोविड-19 के लिए जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। सभी मतदान केंद्र प्रखंड व अंचल मुख्यालय में ही रहेंगे। जिसकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

बैठक में आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी उप निदेशक जनसंपर्क व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में मधुबनी के लोजपा जिला अध्यक्ष वचनु मंडल, समस्तीपुर से सीपीआई के सत्यनारायण सिंह, एनसीपी के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मोहन झा, सीपीआई के सचिव नारायण जी झा, सी.पी.एम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मो. असलम, जदयू के जिला उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक राम चन्द्र राय, जदयू के जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, एलजेपी के देवेंद्र कुमार झा, रालोजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार, बसपा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, बीजेपी के जिला समन्वयक अभिषेक कर्ण, कांग्रेस समस्तीपुर के रितेश झा, कांग्रेस मधुबनी के नवीन कुमार, राजद के जिला महासचिव विष्णु चंद्र पप्पू अन्य उपस्थित थे।22 अक्टूबर को दरभंगा-मधुबनी-समस्तीपुर में विधान परिषद सदस्य के लिए होगा चुनाव

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| School Timing News| सरकारी और निजी स्कूलों का बदला टाइमिंग...अब इतने बजे होगी छुट्‌टी..यह रखनी होगी तैयारी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें