spot_img

पटना में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन: छात्रों के लिए AK-47 की गोली खाने को तैयार RJD कार्यकर्ता! तेजस्वी हिरासत में!

Bihar Tejashwi Yadav March: पटना की सड़कों पर उतरा RJD का हुजूम, छात्रों के भविष्य और सीवान फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव ने निकाली रैली। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कई जिलों से बुलाए गए अतिरिक्त पुलिस बल।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Tejashwi Yadav March: छात्रों के भविष्य और सीवान में प्रदर्शनकारियों पर AK-47 चलाने के आरोप के खिलाफ बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने राजभवन मार्च निकाला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह मार्च शुरू हुआ, जिसमें सांसद मीसा भारती और संजय यादव, वरिष्ठ नेता मनोज झा सहित बड़ी संख्या में RJD कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नजर आया और कहीं भी RJD का झंडा दिखाई नहीं दिया। वही पुलिस ने तेजस्वी को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

पटना में तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन: छात्रों के लिए AK-47 की गोली खाने को तैयार RJD कार्यकर्ता! तेजस्वी हिरासत में!

- Advertisement -

राजद के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने मार्च के दौरान चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मियों पर तंज कसते हुए कहा,

पैलेट गन, किल वाली लाठी नहीं है तो मजा नहीं आएगा।

- Advertisement -

उन्होंने इस राजभवन मार्च का मुख्य उद्देश्य एक बेहतर और ईमानदार शिक्षा प्रणाली की स्थापना के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग बताया। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जो पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics राजभवन मार्च पर BJP का बड़ा हमला: तेजस्वी का साथ किसी ने क्यों नहीं दिया?

राजभवन मार्च में पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

राजभवन मार्च के दौरान RJD कार्यकर्ताओं ने पुलिस की पहली बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद वे लोकभवन की ओर तेजी से आगे बढ़े। इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। पटना की सड़कों पर जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। नालंदा से राजगीर SDPO के नेतृत्व में लगभग 500 पुलिस जवान पटना पहुंचे हैं। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, नालंदा के अलावा भोजपुर, सारण और रोहतास जैसे कई जिलों से भी बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें:  India Sri Lanka Test मानव सुथार ने श्रीलंका को किया पस्त! भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

इनकम टैक्स चौराहे पर बढ़ा पुलिस का पहरा

जैसे ही तेजस्वी यादव का मार्च शुरू हुआ, इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई। यहाँ वाटर कैनन को भी पूरी तरह से तैयार स्थिति में रखा गया है। प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है और चौराहे पर वाहनों की आवाजाही बंद करने की तैयारी चल रही है। गाड़ियों को जल्द से जल्द चौराहे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भीड़भाड़ को नियंत्रित किया जा सके।

DM-SSP ने संभाली सुरक्षा की कमान

राजभवन मार्च को लेकर पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। दोनों अधिकारी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। इनकम टैक्स चौराहे पर पटना के डीएम कुंदन कुमार ने सदर एसडीएम कृतिका मिश्रा को भी सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मार्च शुरू होने से पहले, पटना सदर एसडीएम कृतिका मिश्रा ने RJD कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ताओं के हाथों में देश की आन-बान-शान तिरंगा है, इसलिए इसे सीधा पकड़ा जाए और जमीन, पानी या कीचड़ में न छूने दिया जाए। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि तिरंगे पर किसी भी तरह का राजनीतिक चिन्ह लगाना एक दंडनीय अपराध है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के ITI छात्रों की चमकेगी किस्मत! सरकार ने किए 5 बड़े ऐलान, जानें क्या मिलेगा फायदा

छात्र नेता दिलीप ने मार्च से किया किनारा

तेजस्वी यादव ने यह मार्च छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर AK-47 चलाने के गंभीर आरोप को लेकर निकाला है। उन्होंने RJD नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छात्र संगठनों से भी इस मार्च में शामिल होने का आह्वान किया था। हालांकि, छात्र नेता दिलीप ने तेजस्वी के इस राजभवन मार्च में शामिल होने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि छात्र कोई राजनीतिक पार्टी नहीं हैं और उनका आंदोलन अपने विशिष्ट मुद्दों को लेकर है। मार्च में तेजस्वी यादव के साथ RJD का पूरा कुनबा एकजुट नजर आया, जिसमें सांसद मीसा भारती और संजय यादव प्रमुख रूप से शामिल थे। कई उत्साहित कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वहीं कुछ ने तो यहाँ तक कहा कि वे छात्रों के लिए AK-47 की गोली खाने तक को तैयार हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Karate Player जॉर्डन में गूंजेगा बिहार का नाम!दरभंगा के लाल प्रेयांश ने किया कमाल, अब जॉर्डन में भारत के लिए लाएगा मेडल! |...

Darbhanga Karate Player: दरभंगा के युवा कराटे खिलाड़ी प्रेयांश का चयन 24वीं एशियन कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह जॉर्डन में 76 किलोग्राम वर्#DarbhangaNews,#BiharSports,#KarateIndia

Bihar Politics राजभवन मार्च पर BJP का बड़ा हमला: तेजस्वी का साथ किसी ने क्यों नहीं दिया?

Bihar Politics: राजद के राजभवन मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर को बचाने की असफल कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्च में न छात्#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#SanjaySarawagi

बड़ी खबर Lalu Parivar लालू परिवार में खत्म हुई खींचतान, भाई-बहन ‘फिर साथ’! तेजस्वी के लिए खड़े हुए तेज प्रताप और रोहिणी

Lalu Parivar: लालू परिवार में लंबे समय से चल रही खींचतान अब खत्म होती दिख रही है। तेजस्वी यादव के छात्र मार्च को बड़े भाई तेज प्रताप यादव और बहन रोहिणी आचार्य का खुला समर्थन#LaluParivar,#BiharPolitics,#TejPratapYadav

बिहार के ITI छात्रों की चमकेगी किस्मत! सरकार ने किए 5 बड़े ऐलान, जानें क्या मिलेगा फायदा

Bihar ITI: बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें सोलर पैनल, स्किल यूनिवर्सिटी, हॉस्टल निर्#BiharITI,#SkillDevelopment,#BiharGovernment