मई,9,2024
spot_img

बिहार में बोले PM, उन लोगों को न भूलें जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को बिहार में एक रैली में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने का जिक्र किया और लोगों से कहा कि उन्हें भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वालों तथा मंदिर निर्माण में अड़चनें डालने वालों को नहीं भूलना चाहिए।

मोदी ने पश्चिम चंपारण में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का इंतजार भी हमारे वनवासी साथी, पीढिय़ों से कर रहे थे। आज पूरे देश के सहयोग से, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।  उन्होंने लोगों से कहा कि लेकिन इस समय भी आपको उन लोगों को नहीं भूलना है, जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे थे और मंदिर निर्माण में अड़चनें डाल रहे थे।

मोदी ने कहा कि जनजातीय समाज ने हर कदम पर प्रभु राम का, माता सीता का साथ दिया, यह समाज देश की सुरक्षा, समृद्धि और संस्कारों का संरक्षक रहा है और चंपा-अरण्य तो रामायण काल से ही इसका जीता-जागता साक्षी रहा है।      गौरतलब है कि बगहा में थारू जनजातीय समुदाय की अच्छी-खासी जनसंख्या है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur Lok Sabha Election | देश की जम्हूरियत को झंझारपुर का सलाम...

मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ही थारू समुदाय को जनजाति का दर्जा दिया था।  पश्चिम चंपारण में मोदी ने राम मंदिर के अलावा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) समाप्त करने, एससी/एसटी आरक्षण, नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र किया। वहीं, छपरा में एक रैली में उन्होंने पुलवामा हमले में पाकिस्तान की स्वीकारोक्ति का भी जिक्र किया।

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए राजग के विरोध में खड़े लोगों के पास न तो तथ्य हैं और न ही उनके पास तर्क हैं। राष्ट्रहित और जनहित के लिए उठाए गए हर कदम का विरोध करना और नकारात्मकता फैलाना ही इनकी रणनीति है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur Lok Sabha Election| झंझारपुर में वोट% के कम फीसद क्या कहते हैं...!

कहा कि इन लोगों ने झूठ फैलाया कि राजग एससी/एसटी (SC/ST) आरक्षण को खत्म कर देगा। लेकिन आपको मालूम है कि हमारी सरकार ने ही 10 वर्षों के लिए आरक्षण को आगे बढ़ाया है और इसके साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण (Reservation) देने का काम किया है। नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि जब नागरिकता संशोधन कानून आया तो इन्होंने झूठ फैलाया कि बहुत सारे नागरिकों की नागरिकता चली जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि आज एक साल होने को है, लेकिन क्या किसी भी भारतीय की नागरिकता गई है ?

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur Lok Sabha Election| घंटों व्यवधान फिर भी मतदान, हंगामा, नारेबाजी, आप तो सुनते नहीं, आपकी भी नहीं सुनेंगें

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें