अप्रैल,30,2024
spot_img

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का कोरोना से निधन, महज 5 दिनों के लिए बने थे सीएम

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह (Satish Prasad Singh) का कोरोना से निधन हो गया। वह कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित थे। दिल्ली के मैक्स हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

अस्पताल में ही उन्होंने 87 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। सतीश प्रसाद सिंह 28 जनवरी 1968 से 1 फरवरी 1968 बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे. यही नहीं, कुशवाहा जाति से संबंध रखने वाले सिंह परबत्ता विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सतीश प्रसाद सिंह के नाम ही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. पिछले महीने 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna High Court News | बिहार में 10 हजार से ज्यादा ANM की होगी बहाली, Patna High Court का Big Decision

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें