spot_img

Darbhanga BDO के 5 ठिकानों पर EOU के छापे में क्या मिला? 121% अधिक संपत्ति का खुलासा, अधिकारी फरार! | पढ़िए – DSP मिथिलेश जायसवाल ने क्या बताया?

Bihar BDO Corruption: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान बीडीओ आनंद कुमार विभूति फरार हो गए; उनकी पत्नी भी राजनीतिक पार्टी में जिला मंत्री हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar BDO Corruption: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) आनंद कुमार विभूति के कई ठिकानों पर EOU ने छापेमारी की। आय से 121 प्रतिशत से भी अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हुई इस कार्रवाई के दौरान BDO आनंद कुमार विभूति फरार हो गए, जिससे पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

Darbhanga BDO के 5 ठिकानों पर EOU के छापे में क्या मिला? 121% अधिक संपत्ति का खुलासा, अधिकारी फरार! | पढ़िए - DSP मिथिलेश जायसवाल ने क्या बताया?

- Advertisement -

आर्थिक अपराध इकाई ने पटना के आर्थिक अपराध थाना में बीडीओ आनंद कुमार विभूति के खिलाफ मामला संख्या 21/26 दर्ज किया था। मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई यह छापेमारी लगभग पांच घंटे तक चली। विभूति के दरभंगा स्थित किराए के आवास, बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय, मुजफ्फरपुर स्थित किराए के मकान और उनके पैतृक गांव चंपारण सहित विभिन्न ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली गई। दरभंगा के जनकपुरी मोहल्ले में जिस डॉक्टर के मकान में उन्होंने दो महीने पहले किराए पर कमरा लिया था, वहां भी जांच की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News मखाना दिलाएगा बंपर कमाई! काजी-बहेड़ा की महिला किसानों को मिले आय बढ़ाने के खास गुर

फरार BDO के ठिकानों से मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

छापेमारी के दौरान जांच दल को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। दरभंगा स्थित आवास से अहम कागजात, ब्रांडेड कंपनी के जेवरात और कई बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। कीमती जेवरात से संबंधित कागजात भी मिले हैं, जिनमें ब्रांडेड दुकानों से खरीदे गए जेवरात के बिल और अन्य विस्तृत दस्तावेज शामिल हैं। EOU की टीम को बैंक खातों और एटीएम कार्ड से जुड़ी विस्तृत जांच के लिए अहम सुराग मिले हैं। कार्यालय में भी दस्तावेजों की सघन जांच की गई।

आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया, “इनके खिलाफ शिकायत मिली थी कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। शिकायत में मिली जानकारी के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।”

जांच पूरी होने के बाद होगा संपत्ति का खुलासा

डीएसपी मिथिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि छापेमारी के दौरान मिले सभी दस्तावेजों और अन्य सामानों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद संपत्ति और दस्तावेजों का इस मामले से किस तरह का संबंध है। बताया जा रहा है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद कुमार विभूति की पत्नी मुजफ्फरपुर में एक राजनीतिक पार्टी की जिला मंत्री हैं। आनंद कुमार विभूति इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। इस छापेमारी दल में दरभंगा जिले के दो डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime मीट हाउस में चिकन ऑर्डर किया – मांगी कीमत तो बबाल काटा ! जो हुआ जानकर सहम जाएंगे आप! 5 युवकों पर...

Jale News: दरभंगा के जाले में चिकन ऑर्डर करने को लेकर हुए विवाद में पाँच युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। रॉड और टेंगारी से हुए इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।#JaleNews,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

Darbhanga News मखाना दिलाएगा बंपर कमाई! काजी-बहेड़ा की महिला किसानों को मिले आय बढ़ाने के खास गुर

Bihar Makhana: बिहार के दरभंगा में महिला किसानों को मखाना प्रसंस्करण का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इससे वे रोस्टेड मखाना, लड्डू और खीर मिक्स जैसे उत्पाद बनाकर अपनी आय बढ़ा सकें#BiharMakhana,#WomenEmpowerment,#DarbhangaNews

Darbhanga Crime महिला को डायन बताकर घर में घुसकर रॉड से जानलेवा हमला! दिल दहला देगी महुली ननकार की वारदात

Jale Witch Attack: दरभंगा जिले के जाले में एक महिला को डायन बताकर पड़ोसियों ने बेरहमी से पीटा। घर में घुसकर लोहे की रॉड से सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छ#JaleNews,#DarbhangaCrime,#WitchcraftAttack

दरभंगा के केवटी की 4 खबरें ! रैयाम चीनी मिल को लेकर DM का बड़ा ऐलान, SP का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविर और ...

Darbhanga Sugar Mill: दरभंगा केवटी में रैयाम चीनी मिल में किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण मिला, DM ने विकास के नए रास्ते खोले। वहीं, ग्रामीण एसपी ने थानों का औचक निरीक्षण किया और#DarbhangaNews,#KewatiUpdate,#BiharFarmers